Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मंत्री पद के लालच में उमेश शर्मा ने हरक सिंह रावत के साथ मिलकर कर दिया हरीश रावत का स्टिग!

उत्तराखंड में चल रही राजनीतिक उठा-पटक के बीच नया मोड़ आ गया है. बागी कांग्रेस विधायक हरक सिंह रावत ने एक स्टिंग ऑपरेशन का फुटेज जारी किया है. हरक सिंह ने स्टिंग के जरिए दावा किया है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रहे हैं. हरक सिंह ने यह आरोप भी लगाया है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधायकों को धमकाया भी है. ऐसे में सुरक्षा की मांग भी की गई है. स्टिंग के जरिए बागी विधायक ने कहा है कि इसमें पैसों के लेन-देन की बात चल रही है.

उत्तराखंड में चल रही राजनीतिक उठा-पटक के बीच नया मोड़ आ गया है. बागी कांग्रेस विधायक हरक सिंह रावत ने एक स्टिंग ऑपरेशन का फुटेज जारी किया है. हरक सिंह ने स्टिंग के जरिए दावा किया है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रहे हैं. हरक सिंह ने यह आरोप भी लगाया है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधायकों को धमकाया भी है. ऐसे में सुरक्षा की मांग भी की गई है. स्टिंग के जरिए बागी विधायक ने कहा है कि इसमें पैसों के लेन-देन की बात चल रही है.

यह स्टिंग समाचार प्लस की ओर से किया गया है.  स्टिंग के वीडियो में मुख्यमंत्री हरीश रावत नजर आ रहे हैं. समाचार प्लस द्वारा जारी स्टिंग में हरीश रावत के साथ बात कह रहे शख्स से 15-15 की बात हो रही है. आवाज बहुत साफ नहीं है और यह स्पष्ट नहीं है कि 15 का आशय क्या है? पांच का हरीश रावत इंतजाम करेंगे और 10 का इंतजाम उमेश शर्मा करेंगे, यह स्टिंग में कहा जा रहा है. यह स्टिंग 23 मार्च को हुआ था.

हरक सिंह रावत ने कहा है कि उसी समय उमेश शर्मा ने मेरी मुख्यमंत्री हरीश रावत से कान्फ्रेंस पर बात कराई थी. इस स्टिंग ऑपरेशन में मुख्यमंत्री हरीश रावत का चेहरा नजर आ रहा है, हालांकि उमेश शर्मा नजर नहीं आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि यह स्टिंग खुद उमेश शर्मा ने किया है. उमेश ने खुद को हरीश रावत का काफी करीबी बना लिया था और हरीश रावत उन पर काफी विश्वास करते थे. लेकिन चर्चा है कि भाजपा और बागी कांग्रेसियों की सरकार में उमेश शर्मा को मंत्री पद आदि देने की बात हुई तो उन्होंने स्टिंग हरक सिंह रावत को थमा दिया. इस स्टिंग के जरिए हरक सिंह रावत खेमा हरीश रावत पर काफी हमलावर हो चुका है और हरीश रावत की स्थिति काफी खराब हो चुकी है.

बताया जा रहा है कि टेप में रावत के सामने बैठा शख्स खरीद फरोख्त की बात कर रहा है. सामने बैठा शख्स बोल रहा है, ”2 से मंत्री पद की बात हो गई है.” 
“कितना कैश… आप देख लें”
जवाब में सीएम रावत कहते है, ”मैं 5 से ज्यादा नहीं दे सकता।”
फिर सामने बैठा शख्स कहता है, ”सर 5 आप दे दोगे और 10 मैं व्यवस्था कर लूंगा।”

बताया जा रहा है कि उमेश शर्मा ने हरीश रावत और हरक सिंह रावत के बीच समझौता कराने की कोशिश की. इस समझौते में मंत्री पद और पैसे का लेनदेन तय हुआ. यह सब कुछ करते कराते हुए हरीश रावत का स्टिंग कर लिया गया. हरीश रावत और हरक सिंह रावत की दो बार फोन से बातचीत कराई जाती है. चर्चा है कि उमेश शर्मा ने हरीश रावत की पीठ में छुरा भोंका है. हरक सिंह रावत के साथ मिलकर हरीश रावत का स्टिंग कर लिया. चर्चा के मुताबिक उमेश शर्मा ने बीजेपी की अगली सरकार में मंत्री पद के लालच में हरीश रावत को धोखा दिया.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन