Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

Zee समूह में हेमा वी आर का प्रमोशन, इन चार चैनलों की प्रभारी बनीं!

Smiling woman wearing an orange embroidered saree and glasses, standing against a wooden wall.

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने वरिष्ठ मीडिया प्रोफेशनल हेमा वी.आर. को प्रमोट करते हुए चीफ चैनल ऑफिसर की जिम्मेदारी दी है। नई भूमिका में वह Zee Marathi, Marathi ZEE5, Zee Talkies और Zee Yuva के कामकाज की देखरेख करेंगी।

इससे पहले हेमा Zee Marathi और Marathi ZEE5 की चीफ चैनल ऑफिसर के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही थीं। प्रमोशन के बाद उनके दायरे में दो और चैनल जुड़ गए हैं।

हेमा ने वर्ष 2011 में Zee Entertainment Enterprises के साथ Zee Marathi की ब्रांड हेड के तौर पर करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कंपनी में अलग-अलग वरिष्ठ पदों पर काम करते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने टेलीविजन के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म, कंटेंट और क्षेत्रीय बाजार से जुड़े कामों में भी भूमिका निभाई।

जी एंटरटेनमेंट से पहले हेमा Star India के साथ काम कर चुकी हैं। इससे पहले वह करीब तीन साल तक दैनिक भास्कर समूह से जुड़ी रही थीं।

नई जिम्मेदारी के साथ हेमा के पास मराठी मनोरंजन क्षेत्र में Zee के चार प्रमुख चैनलों और प्लेटफॉर्म्स के संचालन की जिम्मेदारी होगी। उनके नेतृत्व में इन चैनलों के कंटेंट और दर्शकों से जुड़ी रणनीति को आगे बढ़ाने पर कंपनी का फोकस रहेगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन