Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हिमालयन प्रेस क्लब कोटद्वार की नई कार्यकारिणी गठित, देवेंद्र अध्यक्ष और अजय महासचिव बने

कोटद्वार। पत्रकारों के व्यापक हित और सामाजिक सरोकारों के लिये समर्पित भाव से सतत् संघर्ष जारी रखने के संकल्प के साथ हिमालयन प्रेस क्लब, कोटद्वार की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह को अध्यक्ष और अजय खंतवाल को महासचिव चुना गया।

कोटद्वार। पत्रकारों के व्यापक हित और सामाजिक सरोकारों के लिये समर्पित भाव से सतत् संघर्ष जारी रखने के संकल्प के साथ हिमालयन प्रेस क्लब, कोटद्वार की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह को अध्यक्ष और अजय खंतवाल को महासचिव चुना गया।

बद्रीनाथ मार्ग स्थित एम्बीयेंस गार्डन में आयोजित हिमालयन प्रेस क्लब की बैठक हुई, जिसमें निर्वाचन अधिकारी प्रेम बलोधी की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में आम सहमति से संरक्षक के रूप में कमल जोशी और अनूप मिश्र को दायित्व सौंपा गया। जबकि देवेंद्र सिंह को अध्यक्ष, अजय खंतवाल को महासचिव, राजगौरव नौटियाल व विनोद कांडपाल को उपाध्यक्ष, राजेश सेमवाल ’मृदुल’ को संगठन सचिव, राजन बिष्ट को सह सचिव, हरेंद्र सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र भाटिया को प्रचार सचिव चुना गया।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में गणेश काला, विमल ध्यानी, पुष्कर पंवार, विजयपाल सिंह रावत, जनक भाटिया, विवेक बनियाल, कमल बिष्ट, चंद्रजीत बिष्ट, अशोक केष्टवाल, नवीन नेगी, अनूप थपलियाल, महावीर सिंह, अतुल रावत आदि शामिल किये गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने पत्रकारों की एकजुटता पर जोर देते हुए सकारात्मक सोच के साथ संगठन की मजबूती के लिये जारी प्रयासों को आगे बढ़ाने की अपील की। कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के समक्ष तमाम चुनौतियां हैं, जिनका मुकाबला एकजुटता के साथ ही किया जा सकता है। पत्रकारों के हितों और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिये किये जाने वाले संघर्षों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। अनूप मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में रूपेश डोबरियाल, मनोज नौडियाल, धीरज भंडारी, विकास वर्मा, रणवीर चैहान आदि मौजूद थे। संचालन विजयपाल सिंह रावत ने किया।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Ramesh Kumar Ghildiy

    July 25, 2014 at 3:44 pm

    hARDIK BADHAIYAA…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन