Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

हिन्दुस्तान के पत्रकार ने बुज़ुर्ग समाजसेवी के खिलाफ छापी झूठी ख़बर, प्रबंधन से शिकायत

jadugod 640x480

जमशेदपुर (झारखंड)। हिंदुस्तान अखबार की घाटशिला यूनिट के पत्रकार संजय शौर्य पर बिना सबूत और तथ्यों को देखे झूठी ख़बर प्रकाशित करने का आरोप है। संजय ने केवल बदनाम करने की नीयत से 75 वर्षीय बुजुर्ग समाजसेवी और मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता के खिलाफ दिनांक 18.06.2014 को एक झूठी और आधारहीन ख़बर प्रकाशित की थी।


इस ख़बर से नाराज़ जादूगोड़ा चेम्बर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी युवा मंच और मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यो ने पत्रकार के खिलाफ एचटी मीडिया कार्यालय, नई दिल्ली को पत्र लिख कर शिकायत की है। चेम्बर के सदस्यो ने बताया की अगर एचटी मीडिया इस पत्रकार के खिलाफ कोई कड़ी कार्यवाई नहीं करेगा तो चेंबर एचटी प्रबंधन के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज़ करवाया जाएगा। उनका कहना है कि उक्त झूठी और आधारहीन ख़बर रामकुमार गुप्ता की मानहानि के उद्देश्य से ही लिखी गई थी।

jadugod 640x480jadugoda 640x480

जादूगोड़ा से संतोष अग्रवाल की रिपोर्ट।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन