Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

हनी ट्रैप में फंसा ‘समाचार प्लस’ चैनल का संचालक उमेश कुमार, 25 करोड़ मांगने वाले हुए गिरफ्तार

हनी ट्रैप में फंसा चैनल संचालक उमेश कुमार

हनीट्रैप में फंसाकर समाचार प्लस चैनल के संचालक उमेश कुमार से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती और उसके दोस्त को नोएडा थाना फेज-तीन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को बुधवार को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह चैनल संचालक से रंगदारी की पहली किश्त के तौर पर दो करोड़ रुपये लेने नोएडा आए थे।

आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी विनोद यादव और देवबंद (सहारनपुर) निवासी परीक्षा के रूप में हुई है. दोनों इंदिरापुरम में जिम चलाते हैं. युवती ने एमबीए की हुई है.

चैनल संचालक उमेश कुमार कुछ समय से जिम में जा रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान युवती परीक्षा ने उमेश से दोस्ती बढ़ा ली. धीरे-धीरे उसने फोन पर बात करते हुए उमेश को जाल में फंसाया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद युवक-युवती ने चैनल संचालक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. वीडियो डिलीट करने के लिए 25 करोड़ की रंगदारी मांगने लगे.

इन लोगों ने 25 करोड़ की रंगदारी मांगी थी. पुलिस ने इनके कब्जे से एक करोड़ 96 लाख 50 हजार के नकली नोट और दो लाख असली नोट बरामद किए हैं. आरोपी जैसे ही पैसे लेने के लिए पहुंचे, उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने इन लोगों के पास से एक फोर्ड गाड़ी, 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल के अलावा पैसे भी बरामद किए हैं. पुलिस अब आरोपियों को जेल भेज रही है.

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाले उमेश कुमार नोएडा में समाचार चैनल ‘समाचार प्लस’ के सीईओ और एडिटर इन चीफ हैं. उमेश पर पहले भी एक लड़की यौन शोषण का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा चुकी है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन