Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

गोरखपुर के हिंदुस्तान अखबार में मजीठिया जांच टीम का छापा

कानपुर और बरेली के बाद अब खबर आ रही है कि गोरखपुर में भी श्रम आयुक्त की टीम सक्रिय हो गयी है। इस टीम ने गोरखपुर में हिंदुस्तान अखबार में छापा मारा जिससे यहाँ हड़कंप मच गया। इस दौरान हिंदुस्तान प्रबन्धन ने कुछ कर्मचारियों को श्रम विभाग द्वारा दिए जा रहे फ़ार्म को भरने से रोकने का प्रयास भी किया और कहा कि सारे कर्मचारी रात को आते हैं और उनसे फ़ार्म भरवाकर दे दिया जाएगा।

इस दौरान मजीठिया वेज बोर्ड की लड़ाई लड़ रहे एक साथी ने श्रम अधिकारियों के सामने ही कड़ा एतराज जताया। लेकिन श्रम विभाग का अधिकारी जिसका नाम अमित सिंह बताया गया है, हिन्दुस्तान अखबार के प्रबन्धन के सामने डर गया और प्रबन्धन को ही सारे फ़ार्म देकर चला गया। वो ये कहकर गया कि सबसे भरवा कर दे दीजियेगा। इस बात की जानकारी तुरंत हिंदुस्तान गोरस्खपुर के एक साथी ने पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट शशिकांत सिंह को दी। शशिकांत सिंह ने मजीठिया क्रांतिवीर नामक ग्रुप के जुझारू साथियों की मदद से इस फ़ार्म की दूसरी प्रति फिर से हिंदुस्तान के गोरखपुर के साथियों को पहुंचा दिया। अब देखते हैं हिन्दुस्तान का प्रबन्धन अपने आपको कैसे बचाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Vibhav pathak

    September 13, 2016 at 9:03 am

    जागरण गोरखपुर में अब तक मार्केटिंग में कोई भी श्रम विभाग द्वारा दिया गया फॉर्म नहीं भरवाया गया है,और न कोई इस बारे में सूचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन