Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

हफिंगटन पोस्ट का भारतीय संस्करण लांच

अमेरिकी न्यूज व ब्लॉगिंग वेबसाइट हफिंगटन पोस्ट ने अपना भारतीय संस्करण पेश किया है। उसने यह कदम टाइम्स आफ इंडिया ग्रुप के साथ मिलकर उठाया है। हफिंगटनपोस्ट इंडिया huffingtonpost.in में हफिंगटन पोस्ट के समाचार व ब्लॉग सामग्री उपलब्ध होगी। इसमें टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप अपनी स्थानीय विशेषज्ञता व पहुंच का योगदान करेगा। हफपोस्ट भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल समाचार क्षेत्र में कदम रखने वाली पहली प्रमुख वैश्विक फर्म है। इस पहल में वैश्विक मीडिया निवेश समूह ग्रुपएम ने भी रणनीतिक सहयोगी के रूप में जुड़ा है।

हफिंगटन पोस्ट मीडिया ग्रुप की प्रमुख संपादक एरियाना हफिंगटन ने कहा, ‘यह पेशकश ऐसे समय में की जा रही है जबकि भारत कुछ बड़ी व अनूठी चुनौतियों से जूझ रहा है, बल्कि इसी समय अच्छा जीवन जीने के लिहाज से भारत की आध्यात्मिक परंपराएं वैश्विक वार्ताओं के केंद्र में हैं।’

‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की डिजिटल इकाई टाइम्स इंटरनेट के सीईओ सत्यन गजवानी ने कहा, ‘हम भारत में हफिंगटन पोस्ट इंडिया की शुरुआत को लेकर उत्साहित हैं।

एओएल के स्वामित्व वाले हफिंगटन पोस्ट से 80 हजार से अधिक ब्लॉगर जुड़े हैं और कॉमस्कोर के अनुसार अमेरिका में हर महीने उसकी वेबसाइट पर 11.9 करोड़ मल्टीमीडिया विजिटर आते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन