Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

इस आईएएस ने सोचा भी न होगा रिटायर होने के बाद एक दिन ऐसी मौत मिलेगी!

शिवम-

डीएनए टेस्ट से हो पाया रिटायर आईएएस के जलकर मर जाने का खुलासा!

यह जली हुई कार रिटायर्ड IAS अधिकारी करणी सिंह की थी।
DNA जांच में मौत की पुष्टि। बेटी के DNA से मैच किया गया।
करणी सिंह भांकरोटा अपने कृषि फार्म हाउस से सुबह सुबह निकले थे। मोबाइल का लास्ट लोकेशन हादसे वाली जगह का था।

इरा नंदिनी-

जीवन में अगले क्षण क्या हो जाए ये कहना संभव नहीं है. फिर भी हम आज को गंवाते हुए सालों की प्लानिंग करते रहते या अतीत के चिंतन में लगे रहते.

भांकरोटा, जयपुर में हुए भीषण अग्नि काण्ड में कई लोग भयावह रूप से मौत के आगोश में समा गये, दर्दनाक मौतें हुईं. जो घायल हैं वो भी भयानक पीड़ा में हैं.

एक ट्रक ड्राईवर, बस यात्री, सड़क किनारे रह रहे लोगों से लेकर एक रिटायर्ड आई ए एस भी कोई नहीं बच पाया इस आपदा से.

देखते ही देखते हजारों सपने राख के ढेर में तब्दील हो गये.

अखबार भरा पड़ा है, कोई शादी की शौपिंग करने जयपुर आया था , कोई एग्जाम देने, एक क्षण में फुल स्टॉप!

बचती हूँ ऐसी ख़बरों को पढ़ने से, वैराग्य सा होता है. कुछ दिनों पहले मुंबई में गेट वे ऑफ़ इंडिया से एलिफेंटा जाते नाव का हादसा. आग और पानी से हुए दो बड़े काण्ड.

पर आग से जल कर मरना वाकई बेहद दर्दनाक होता होगा!

हम कितना भी शक्तिशाली हो जाएँ, कितनी भी रफ़्तार से दौड़ लें पर मौत एक झटके में हमारी स्पीड को ज़ीरो कर सकती है.

और ये सामूहिक मौतें भर देती हैं, सामूहिक रुदन और पीड़ाओं से, ऐसे में अश्लील लगने लगता हर उत्सव!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन