Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उप लोकायुक्त ने IAS एसपी गोयल से जवाब मांगा

उप लोकायुक्त, उत्तर प्रदेश ने आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा आईएएस अफसर एसपी गोयल के संबंध में भेजी शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसपी गोयल से 30 जून तक जवाब मांगा है.

अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा था कि उन्हें पिछले 8 वर्षों से मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में तैनात एसपी गोयल के निकटवर्ती परिजनों से जुड़ी करोड़ों रुपए की परिसंपत्तियों और कई कंपनियों के विषय में ऐसे अभिलेखीय साक्ष्य मिले हैं, जिनकी गहन जांच आवश्यक है.

इनमें अंसल ग्रुप में लगभग 45 करोड़ की 10 संपत्तियां तथा उनके विराम खंड- 1 स्थित आवास के पते की 7 कंपनियां शामिल हैं.

उन्होंने कहा था कि अंसल जैसी आरोपित कंपनी द्वारा एसपी गोयल के निकट कुछ परिजनों को 10 संपत्तियों को बेचे जाने के मामले में अग्रिम जांच आवश्यक है. इसी प्रकार उन्होंने एसपी गोयल के आवास के पते से उनके निकट परिजनों के नाम की 7 कंपनियों के संचालन से जुड़े तथ्यों की भी अग्रिम जांच की मांग की थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन