Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

IBC24 छोड़ ईटीवी भारत से जुड़े महेंद्र राय

मप्र से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र राय ने मप्र छग के लीडिंग न्यूज चैनल IBC24 से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस बाबत सोशल मीडिया पर अपने सभी परिचितों को सूचित किया है. नई पारी की शुरुआत उन्होंने ईटीवी भारत के साथ की है. यहां वे रिपोर्टर/कंटेंट एडिटर की जिम्मेदारी संभालेंगे.

महेंद्र राय कई न्यूज चैनलों और अखबारों में रह चुके हैं. उन्होंने माखनलाल विवि भोपाल से पढ़ाई करके हरिभूमि अखबार बिलासपुर में रिपोर्टर के रूप में काम शुरू किया था बंसल न्यूज चैनल में इनपुट कॉर्डिनेटर के पद पर रहे. उसके बाद जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ में रायपुर और फिर IBC24 की लांचिंग के बाद से ही वे 2013 से छिन्दवाड़ा में संवाददता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे

छिन्दवाड़ा के छोटे से गांव के रहने वाले किसान के बेटे महेंद्र राय ने ईटीवी भारत का नया कार्यभार को संभाल लिया है. महेंद्र राय ने सोशल मीडिया पर IBC24 को अलविदा लिखते हुए यहां मिले स्नेह और सम्मान के लिए दिल से आभार जताया है.

https://www.youtube.com/watch?v=AbWG-8n9tzA

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन