Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

भारत ने चीन से बढ़ाया आयात, चीन ने अरुणाचल प्रदेश में बढ़ाया दखल, देखें वीडियो

Video thumbnail showing a Tibetan-style temple gate adorned with colorful prayer flags in a misty mountain setting, 0:52

देश की नरेंद्र मोदी सरकार चीन से लगातार आयात बढ़ा रही है। वहीं दूसरी तरफ चीन अरुणाचल प्रदेश हड़प जाने का प्रयास कर रहा है। दोनों ही मामलों को लेकर मेनस्ट्रीम मीडिया में खामोशी पसरी है तो इधर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। दोनों ही मसले नीचे पढ़िए…


उमाशंकर सिंह-

चीन से आयात में भारी उछाल

राज्य सभा सांसद मनोज झा के 7 अगस्त 2026 को पूछे गए सवाल के जवाब में वाणिज्य और उद्योग मंत्री जितिन प्रसाद की तरफ़ से दिया गया आंकड़ा बताता है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में चीन से होने वाला आयात बढ़ कर 131.63 बिलियन हो गया है। 2021-22 में ये 94.57 बिलियन था।

ये भी कि चीन से होने वाला आयात बढ़ कर, भारत के कुल विदेशी आयात का 16.96 फ़ीसद हिस्सा हो गया है जो 2021-22 में 15.43 फ़ीसद था।

सारणी में चीन से भारत में पिछले 5 वित्तीय वर्षों का आयात का ब्योरा है। तुलनात्मक तस्वीर साफ़ है कि ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भरता की तरफ़ बढ़ते कदम’ के मोदी सरकार के दावों के बीच भी चीन से आयात पर भारत की निर्भरता कैसे बढ़ती गई है।

Official Rajya Sabha document on imports from China; shows the question and an attached table with yearly import values (USD billions) and share of total 2021-22 through 2025-26

कृष्ण कांत-

“जल्दी ही हम सब, पूरा अरुणाचल चीन में होंगे, क्योंकि सरकार कुछ नहीं कर रही है।”

अरुणाचल में चीनी घुसपैठ का यह पहला दावा नहीं है। स्थानीय सांसदों, लोगों से लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष तक के लोग ऐसा दावा बार बार करते हैं कि चीन आक्रामक तरीके से हमारे क्षेत्र में कब्जा बढ़ा रहा है।

लेकिन सत्ता में बैठी जिनपिंग की कठपुतलियां कहती हैं – “न कोई आया है न कोई घुसा हुआ है”। तो क्या पूरा अरुणाचल, पूरा विपक्ष झूठ बोल रहा है?

क्या यह काम भी नेता विपक्ष राहुल गांधी को ही करना है? फिर यह सरकार देश पर बोझ बनकर बैठी है? देश इन्हें क्यों ढो रहा है?


समाजवादी पार्टी मीडिया सेल का ट्वीट-

चीन लगातार अरुणाचल प्रदेश में अपना दखल बढ़ा रहा है, भारत की जमीन कब्जा कर रहा है, कुछ समय पहले भाजपा के ही एक सांसद ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जमीन पर हुए चीनी कब्जे के खिलाफ आवाज उठाई थी, उस आवाज को भाजपा सरकार ने दबा दिया

लद्दाख अरुणाचल प्रदेश समेत चीन बॉर्डर से लगने वाले सभी प्रदेशों में चीनी दखल बढ़ता जा रहा है, लगातार जमीन भारत खोता जा रहा है, चीन बॉर्डर से लगे प्रदेशों के लोकल नागरिक इस बात से बेहद चिंतित हैं और कई बार आवाज उठा चुके हैं, मगर उनकी आवाज को भाजपा सरकार दबा रही है

यह युवक जो वीडियो में स्पष्ट कह रहा है कि अरुणाचल प्रदेश में चीनी दखल बढ़ रहा है, जमीन कब्जा हो रही है और डर है कि एक दिन पूरा अरुणाचल प्रदेश चीन कब्जा लेगा, इसकी बातों को सुनना, समझना और गौर करना पड़ेगा तथा ऐक्शन लेना पड़ेगा क्योंकि भाजपा सरकार तो इस युवक की बात को दबाने में लग जाएगी और इस युवक की बात उठाने वालों को देशद्रोही साबित करने लग जाएगी, मगर सच छुप नहीं सकता, दब नहीं सकता और सच यह है कि चीन को लाल-लाल आंख दिखाने का दावा करके सत्ता में आए भाजपाइयों के राज में भारत के नक्शे का साइज छोटा हो गया है, यानी हमारी तमाम जमीन चीन ने कब्जा ली है और यह सब कुछ भाजपा सरकार के नकारेपन, निकम्मेपन और डरपोक नेतृत्व के कारण हुआ है

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन