Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

आईआरएस 2013 केस की सुनवाई 7 जुलाई तक स्थगित

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को एचटी मीडिया लिमिटेड की दलील पर सुनवाई सात जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी है। एचटी मीडिया लि. ने रीडरशिप सर्वे काउंसिल ऑफ इंडिया और मीडिया रिसर्च यूज़र्स काउंसिल द्वारा इंडियन रीडरशिप सर्वे(आईआरएस) 2013 के आंकड़ों को 31 मार्च तक स्थगित रखने के फैसले को चुनौती दी थी। कई मीडिया ग्रुप्स ने आईआरएस 2013 के आंकड़ों पर आपत्ती जताते हुए उन्हे वापस लेने की मांग की थी।

डिलिजेन्ट मीडिया कॉर्प. लि. के अधिवक्ता ने संक्षिप्त बहस के दौरान कहा कि सर्वे की कार्यप्रणाली के विषय में कोई भी सार्थक बहस तब तक नहीं हो सकती है जब तक सर्वे की परिशोधित रिपोर्ट नहीं आ जाती। परिशोधित रिपोर्ट के जुलाई में आने की संभावना है। डिलिजेन्ट मीडिया कॉर्प. लि. डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस समाचार पत्र की प्रकाशक है। वहीं मीडिया रिसर्च यूज़र्स काउंसिल के अधिवक्ता का कहना था चूंकि सर्वे पूर्ण करने का कार्य एक तीसरी पार्टी को दे दिया गया था इसलिए संबंधित परिशोधित रिपोर्ट का इस केस से कोई संबंध नहीं है।

गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने मई में एचटी मीडिया को जनवरी में जारी आईआरएस 2013 के आंकड़ों को विज्ञपनों के लिए उपयोग करने की अनुमति दे दी थी।
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन