Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जगदीश चन्द्र 1st India चैनल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने

अब राजस्थान में चलाएंगे खुद अपना न्यूज़ चैनल, जगदीश चन्द्र के साथ 70 लोगों ने भी छोड़ा Zee राजस्थान

जी मीडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद छोड़ने के 15 मिनट के अन्दर ही कल शाम जयपुर में जगदीश चन्द्र ने एक दूसरे रीजनल चैनल 1st India के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया. यह चैनल 5 वर्ष पुराना है. राजस्थान से संचालित सभी रीजनल चैनल्स में से सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी और साजोसामान इसी चैनल के पास हैं.

जगदीश चन्द्र के साथ ही Zee राजस्थान के 70 लोगों ने भी Zee से त्यागपत्र दे दिया है. ये सभी लोग जगदीश चन्द्र के साथ 1st India ज्वाइन करने जा रहे हैं. लगभग डेढ़ साल पहले इसी तर्ज पर लगभग २०० लोगों ने जगदीश चन्द्र के साथ ई टीवी राजस्थान छोड़ Zee राजस्थान ज्वाइन किया था. इसी कहानी की पुनरावृत्ति कल शाम जयपुर में देखने को मिली.

राजस्थान और देश के मीडिया जगत में इस घटनाक्रम की जबरदस्त चर्चा है. यहाँ तक कि जगदीश चन्द्र की Zee मीडिया छोड़ने की खबर कल शाम कई घंटों तक आल india ट्विटर पर 2 नंबर पर ट्रेंड होती रही जबकि एक नंबर पर IPL की खबर थी.

राजस्थान में पहले से ही ई टीवी और Zee राजस्थान दो बड़े रीजनल न्यूज़ चैनल्स थे और इन दोनों को अलग अलग समय में जगदीश चन्द्र ने ही खड़ा किया था. रीजनल टेलीविज़न इंडस्ट्री में यह कैसा विचित्र संयोग है कि इस तीसरे 1st India चैनल को भी जगदीश चन्द्र ही खड़ा करने जा रहे हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन