Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जगेंद्र हत्याकांड के खिलाफ अलीगढ़ में जुलूस निकाला, राज्यपाल को ज्ञापन

अलीगढ़ : बुधवार सुबह लगभग 11.00 बजे सेंटर पाइन्ट चैराहे पर मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, रीजनल इलैक्ट्रानिक मीडिया, अलीगढ़ इलैक्ट्रोनिक मीडिया, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन व गणेश शंकर विद्यार्थी प्रैस क्लब के पदाधिकारी, शहर के पत्रकारों ने जगेंद्र हत्याकांड पर जुलूस निकाल कर कड़ा विरोध प्रकट किय। 

अलीगढ़ : बुधवार सुबह लगभग 11.00 बजे सेंटर पाइन्ट चैराहे पर मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, रीजनल इलैक्ट्रानिक मीडिया, अलीगढ़ इलैक्ट्रोनिक मीडिया, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन व गणेश शंकर विद्यार्थी प्रैस क्लब के पदाधिकारी, शहर के पत्रकारों ने जगेंद्र हत्याकांड पर जुलूस निकाल कर कड़ा विरोध प्रकट किय। 

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे पत्रकारों का एक सुर में कहना था कि शाहजहांपुर में मंत्री के काले कारनामों का पत्रकार द्वारा भंडाफोड़ किया गया तो पुलिस के सहयोग से उसकी हत्या करा दी गयी। दबंग राजनेता, अफसर पत्रकारों के खिलाफ झूठे मुकद्दमे दर्ज कराते हैं, जिससे मीडिया की आजादी को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। पत्रकारों ने आरोपी मंत्री राममूर्ति वर्मा और पुलिस कर्मियों को जेल भेजने की मांग की। 

राज्यपाल के नाम पांच सूत्री ज्ञापन में मांग की गई कि पत्रकार के परिजनों को 50 लाख की सहायता राशि तथा उनके पुत्रों को सरकारी नौकरी दी जाये। प्रदेश के अन्य जनपदों में पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं को रोका जाये। जनपदों में पत्रकार स्थाई समिति का गठन किया जाये। 

ज्ञापन देने वालों में आरपी शर्मा, सुबोध सुहृद, धीरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र, प्रदीप सक्सैना, हरीश बेताब, प्रदीप सारस्वत, हरी सिंह यादव, श्याम सुन्दर शर्मा, शंकरदास शर्मा, गिरीश शर्मा, पंकज शर्मा, अर्जुन देव, प्रमोद कुमार, आर.बी. गौतम, विजय वार्ष्णेय, संदीप शर्मा, राकेश गौतम, मौहम्मद कामरान, रूपेश शर्मा, आलोक सिंह, जेपी सिंह, आकाश कुमार, भूपेन्द्र सिंह पिप्पल, सूरज, सुन्दर सिंह, डेनियल डिसूजा, बाल किशन, अनिल वर्मा आदि शामिल रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन