Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

राजस्थान के डीडवाना शहर के पत्रिका संवाददाता जहीर अब्बास उसमानी का सम्मान

राजस्थान के डीडवाना शहर के राजस्थान पत्रिका के संवाददाता जहीर अब्बास उसमानी को लगातार चार माह में ब्यूरो कैम्पेन में विशेष एवं उत्कृष्ट रिपोर्टिंग करने पर सम्मानित किया गया है। इसके तहत उन्हें अलग-अलग श्रेणियों के तीन प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राजस्थान पत्रिका के जोनल हैड (सम्पादकीय) हरीश मलिक, जोनल हैड (मार्केटिंग) अरूण शाह, नागौर संस्करण के सम्पादक राजेश दीक्षित एवं प्रबंधक पदम जैन ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

इसके अलावा संवाददाता स्तर पर सर्वाधिक विज्ञापन राजस्व वृद्धि के लिए भी उसमानी को पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका की ओर से छह श्रेणियों में पत्रिका मासिक अवार्ड दिए जाते हैं। इसके अन्तर्गत उसमानी ने फरवरी माह में ‘एक ही परिवार के तीन बच्चों पर भारी बीमारी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था जिस पर उन्हें मानवीय श्रेणी का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसके बाद अप्रैल माह में ‘शराब के खिलाफ इंकबाल’ अभियान में भी खबरों में अधिकतम भागीदारी निभाने के लिए उन्हें अवार्ड दिया गया। मई माह में उन्होंने ‘पर्यटन स्थल बने सिंघी तालाब’ शीर्षक से समाचार अभियान चलाया था। इस अभियान के माध्यम से डीडवाना की जनता को अपने जलस्त्रोतों के प्रति जागरूक किया। साथ ही प्रशासन पर दबाव भी बनाया। जिसके परिणाम स्वरूप नगरपालिका १० करोड़ का प्रपोजल तैयार कर रही है। वहीं स्थानीय विधायक व सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान ने भी इस योजना को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन