Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सत्ता (Satta) और सट्टा (Satta) के बीच पिस गया ‘जनसत्ता’!

वेबसाइट हुई बैन!

रंगनाथ सिंह-

रविवार से एयरटेल, जियो, वोडाफोन के मोबाइल नेटवर्क पर इंडियन एक्सप्रेस समूह की जनसत्ता वेबसाइट नहीं खुल रही थी। पता चला कि सरकार ने साइट को बैन कर दिया है।

फिर पता चला कि यह कार्रवाई कर्नाटक सरकार के अनुरोध पर की गयी है। फिर पता चला कि जिस रोमन से हिन्दीकरण की समस्या से हिन्दी मीडिया ग्रस्त है, उसी का शिकार शायद कर्नाटक साइबर कमाण्ड भी हो गया।

मेरे ख्याल से, जन-सत्ता और जन-सट्टा को रोमन में एक ही तरह लिखने से पैदा हुए भ्रम ने जनसत्ता की साइट को चपेट में ला दिया। कर्नाटक पुलिस के अनुसार ऐसा ‘एल्गोरिदम’ की भूल की वजह से हुआ होगा!

रोमन स्पेलिंग के आधार पर मंदी को मंडी, तेहरान को टेहरान इत्यादि लिखने के दौर में सट्टा और सत्ता के बीच फर्क मिट जाने में एक गहरी दार्शनिक व्यंजना छिपी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन