Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कोरोना से मीडियाकर्मी का निधन

नवदुनिया समाचार पत्र (जागरण समूह) भोपाल के रिकवरी विभाग के साथी जसवंत बंसल का कोरोना से आज शाम निधन हो गया।

जसवंत बंसल के निधन पर कुछ प्रतिक्रियाएं देखें-

प्रिंट मीडिया में देश का सबसे बड़ा कोरोना हॉट स्पॉट बनकर सामने आया नवदुनिया भोपाल के एक एम्प्लोयी जसवंत बंसल के कोरोना से दुखद निधन से बाकी कर्मचारियों में हड़कंप है। नईदुनिया/नवदुनिया का जागरणीकरण होने के बाद उत्तर प्रदेश से नवदुनिया भोपाल भेजे गए संपादक ने सभी एम्प्लाइज को बार-बार ऑफिस आने का दबाव डाला, जिसके कारण ये स्थिति पैदा हुई। सम्पदाक खुद घर से ही लोगों को आदेश देते थे। सूचना ये भी आ रही है कि जब 35 से ज्यादा पत्रकार कोरोना से ठीक होकर लौटे तब वर्क फ्रॉम होम तो लागू कर दिया गया, लेकिन फिर से संपादक दबाव डाल रहे हैं ऑफिस आने के लिए। नईदुनिया/नवदुनिया के मध्यप्रदेश हेड आशीष व्यास अब जागरण प्रबंधन की कठपुतली बन चुके हैं और सिर्फ अपनी नौकरी बचाने में लगे हैं। इसलिए वो न तो कुछ बोल पाते हैं, न ही उनकी कोई बात सुनता है।

ब्रेकिंग भोपाल

चिरायु अस्पताल के डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप नवदुनिया के कर्मचारी जसवंत बंसल की चिरायु अस्पताल में मौत। पॉजिटिव पाए जाने पर अस्पताल में किया था भर्ती। पिछले 1 महीने से अस्पताल में कराया गया था भर्ती। 8 दिन से परिवार वालो को नहीं दी जा रही थी मरीज के स्वास्थ की जानकारी। मीडिया को चिरायु अस्पताल में अंदर जाने से रोका। अस्पताल के अंदर हो रहा हंगामा। बात दबाने में जुटा हॉस्पिटल प्रबंधन।

https://youtu.be/4j6xLrIntwo
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन