Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ओम प्रकाश फिर बने जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष, डॉ. मधुकर महामंत्री चुने गए

जौनपुर। पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी में ओम प्रकाश सिंह को पुनः अध्यक्ष और डॉ. मधुकर तिवारी को महामंत्री चुना गया। पत्रकार भवन में हुई संघ की बैठक नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई। कार्यकारिणी में तीन उपाध्यक्ष, 11 कार्यकारिणी सदस्यों के अतिरिक्त कोषाध्यक्ष, प्रचार मंत्री, आय-व्यय निरीक्षक के साथ तीन संगठन मंत्रियों का भी चुनाव हुआ।

नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कपिल देव मौर्य, आईबी सिंह, राजकुमार सिंह को चुना गया। वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दूबे को कोषाध्यक्ष, मनोज वत्स को आय-व्यय निरीक्षक, राजेश गुप्त को प्रचार मंत्री बनाया गया। संगठन मंत्री के पद पर राकेश कांत पाण्डेय, राजेश श्रीवास्तव, जेडी सिंह को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के लिए त्रिभुवन नाथ श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, शशि मोहन सिंह ‘क्षेम’ पंकज चैबे, हसनैन कमर ‘दीपू’, मो. अब्बास, अखिलेश तिवारी, अजीत सिंह, मनोज उपाध्याय, आरिफ हुसैनी और दीपक श्रीवास्तव को चुना गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद संघ की बैठक में निर्णय लिया गया कि एक माह के अन्दर तहसील इकाइयों का गठन किया जाएगा। संघ के सदस्यों को परिचय पत्र दिया जायेगा ताकि सभी को संघ की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं से लाभान्वित किया जा सके। इसी क्रम में संघ के सभी सदस्यों व जनपद के पत्रकारों के फोन नम्बरों की एक डायरी का भी प्रकाशन किया जाएगा। जिसमें जनपद मुख्यालय व तहसील परिक्षेत्र के पत्रकारों के नाम वरिष्ठता क्रमानुसार प्रकाशित होंगे। पत्रकारों से अनुरोध किया गया कि वे संघ द्वारा लगाए गए वार्षिक शुल्क को शीघ्र जमा करें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन