Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जितेंद्र कश्यप, सत्येंद्र सिंह राजपुरोहित और विक्रांत शर्मा के बारे में सूचनाएं

जितेंद्र कश्यप ने रिपब्लिक भारत छोड़ा, अब ABP न्यूज में बने एसोसिएट प्रोड्यूसर

जितेंद्र कश्यप ने रिपब्लिक भारत को अलविदा कहकर ABP न्यूज के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। जितेंद्र कश्यप डिजिटल मीडिया खासकर यूट्यूब ग्राफ को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं. जितेंद्र कश्यप ने न्यूज नेशन के डिजिटल सफर में जान फूँकते हुए उसे न केवल गोल्डन प्ले बटन तक पहुँचाया, बल्कि चैनल के रेवेन्यू मॉडल को भी मुनाफे वाला बनाया। रिपब्लिक भारत के यूट्यूब चैनल ने 11 मिलियन सब्सक्राइबर्स से 30 मिलियन तक का सफर तय किया। साथ ही रेवेन्यू में बहुत अच्छा ग्रोथ करके दिया। जितेंद्र कश्यप को ‘वायरल हुक’ लिखने और हाई-कन्वर्जन वाले ‘क्रिएटिव थंबनेल’ बनवाने में विशेषज्ञता है। उनके द्वारा डिजाइन किए गए और बनवाए गए थंबनेल्स ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बिलियन (अरबों) की संख्या में व्यूज बटोरे हैं। उनकी लिखी हुई हेडलाइन्स और टैगलाइन्स अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं, जो किसी भी खबर को पल भर में वायरल करने की क्षमता रखती हैं। अब अपनी इसी डिजिटल दूरदर्शिता और क्रिएटिव विजन के साथ वह ABP न्यूज के खेमे में शामिल हो चुके हैं।

पत्रिका के सत्येन्द्र सिंह राजपुरोहित को मिली ‘नारद श्री’ की उपाधि

जोधपुर- देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर विश्व संवाद केंद्र, जोधपुर प्रांत द्वारा आयोजित नारद सम्मान समारोह में जोधपुर के तिंवरी से राजस्थान पत्रिका के पत्रकार सत्येन्द्र सिंह राजपुरोहित को उनकी सकारात्मक, जनहितकारी और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए ‘नारद श्री’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। राजस्थान पत्रिका में कार्यरत सत्येन्द्र सिंह राजपुरोहित लंबे समय से क्षेत्रीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी खबरों ने कई बार प्रशासन को कार्रवाई के लिए प्रेरित किया है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिला है। समारोह में चयनित पत्रकारों को उपाधि, स्मृति चिन्ह एवं नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विक्रांत शर्मा ने थामा राष्ट्र टीवी का हाथ

विक्रांत शर्मा टीवी 100,चैनल 1, ओके इंडिया,नवजोत भारत, न्यूज इंडिया 24×7 में पीसीआर हैड के तौर पर कार्य कर चुके हैं। ये लगभग 15 साल से विभिन्न चैनलों में विभिन्न जिम्मेदारियों को सम्हाल चुके हैं। अब गोवा के एक मात्र हिंदी भाषी राष्ट्रीय चैनल राष्ट्र टीवी में पीसीआर हेड के तौर पर नई पारी की शुरुआत कर दी है। इस चैनल में आउटपुट हेड अक्षय ठाकुर, एडिटर राज के वर्मा और एडिटर इन चीफ संदीप केरकर हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन