Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 201 एवं 2016 में संचालित होने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु केवल ऑनलाईन आवेदन ही किये जा सकते हैं।

भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 201 एवं 2016 में संचालित होने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु केवल ऑनलाईन आवेदन ही किये जा सकते हैं।

ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई 2015 तक है। ऑनलाईन आवेदन के लिए www.mponline.gov.in लॉगऑन कर सिटीजन सर्विसेस लिंक पर क्लिक करना होगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mcu.ac.in एवं www.mcu.testbharati.com से भी आवेदन किये जा सकते हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष तीन नए पाठ्यक्रम प्रारम्भ किये जा रहे हैं। नए पाठ्यक्रमों में दो वर्षीय एमएससी फिल्म प्रोडक्शन तथा एमए न्यू मीडिया कंटेंट डिजाईन तथा तीन वर्षीय बीबीए ई.कॉमर्स शामिल हैं।

विश्वविद्यालय में सत्र 2015.16 में दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के अंतर्गत एमजे, पत्रकारिता स्नातकोत्तर, एमए विज्ञापन एवं जनसंपर्क, एमए जननसंचार, एमए प्रसारण पत्रकारिता, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा एमएससी मीडिया शोध जैसे पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। चार वर्षीय बीटेक प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग, तीन वर्षीय  बीटेक प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग, लेटरल एंट्री का पाठ्यक्रम भी उपलब्ध है। तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत बीएजनसंचार, बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, बीबीए जनसंचार, बीएससी ग्राफिक्स एवं एनीमेशन, बीएससी मल्टीमीडिया तथा बीसीए पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। 

यह प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के भोपाल, नोएडा, खंडवा, ग्वालियर एवं अमरकंटक स्थित परिसरों के लिए है। अहर्ताकारी परीक्षा के अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल ऐसे विद्यार्थी जिनका परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है वे भी प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 जून 2015 को भोपाल, कोलकाता, जयपुर, पटना, रांची, लखनऊ, नोएडा, रायपुर, खंडवा, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर एवं अनूपपुर केन्द्रों पर किया जायेगा। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन