Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत सत्कार से अभिभूत होकर लौटे कर्नाटक के पत्रकार

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत इन दिनों पत्रकारों का अलग अलग राज्यों में दौरा चल रहा है। इसी क्रम में कर्नाटक के सात पत्रकारों का मण्डल पीआईबी देहरादून के सौजन्य से पांच दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर था। इस दौरान पत्रकारों ने प्रदेश में चल रही केंद्र सरकार के अलग अलग विकास योजनाओं की जानकारी ली। इस क्रम में पत्रकारों के दल ने भारत संकल्प यात्रा वैन कैंपन का भी जायजा लिया। दौरे के क्रम में अधिकारियों द्वारा केंद्र की सरकार की मुख्य योजनाओं की जानकारी दल को दी गई। शुक्रवार को ये दौरा समाप्त हो गया।

यात्रा के पहले दिन पत्रकारों के समूह ने प्रदेश के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह से मुलाकात कर विकसित भारत संकल्प यात्रा के विषय पर चर्चा की। इस दौरे में पत्रकारों को ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना, दिल्ली देहरादून एलिवेटेड ग्रीन कॉरिडोर, जनजातीय अटल आदर्श गांव नेवी, कालसी के एकलव्य मॉडल स्कूल, देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट आदि का दौरा कराया गया।

समूह में शामिल पत्रकारों में नरसिम्हा राव, विनायक शंकर भट्ट, रमेश केएच, मुरलीधरन एचसी, राजेश नाईक, राधाकृष्णा एस भड़ती शामिल थे।

दौरे के आखिरी दिन प्रसार भारती उत्तराखंड के कलस्टर हेड अशोक कुमार ने दल में शामिल पत्रकारों को स्मृति चिन्ह व पहाड़ी टोपी भेंट कर सम्मानित किया। पत्रकार इस सम्मान से बेहद अभिभूत दिखाई दिए। पत्रकारों ने उत्तराखंड में चल रहे विकास परियोजनाओं की सराहना की और कहा कि उत्तराखंड विकास की नई इबारत लिख रहा है। पत्रकारों ने यह भी कहा कि उत्तराखंड की कला, संस्कृति ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन