Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मान्यता प्राप्त महिला पत्रकार सोनी कपूर से अभद्रता, हनुमान सेतु के पास दबंगों का उत्पात, FIR दर्ज

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मान्यता प्राप्त महिला पत्रकार के साथ अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। हनुमान सेतु के पास दर्शन के बाद बाहर निकलते समय कुछ दबंगों ने महिला पत्रकार और उनके साथ मौजूद महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की, अभद्रता और मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एफआईआर के अनुसार पीड़िता सोनी कपूर, जो एक मान्यता प्राप्त महिला पत्रकार हैं, शनिवार शाम करीब 6:30 बजे अपने साथियों के साथ हनुमान सेतु में दर्शन के लिए गई थीं। दर्शन के बाद जब वे बाहर आ रही थीं, तभी मंदिर परिसर के गार्ड और तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर वहां मौजूद कुत्तों को मारना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने सोनी कपूर और उनके साथ मौजूद महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की, हाथ पकड़े, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान सोनी कपूर का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। घटना में पीड़िता और उनकी साथियों को चोटें आईं, जिसके बाद मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति खुद को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी और भाजपा से जुड़ा नेता बता रहा था, जिससे वे और अधिक भयभीत हो गईं। घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं, आरोप है कि पुलिस तत्काल हस्तक्षेप करने के बजाय मूकदर्शक बनी रही।

इस पूरे घटनाक्रम से पीड़िता काफी डरी और सहमी हुई हैं। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना ने राजधानी में महिला सुरक्षा, खासकर महिला पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

देखें संबंधित वीडियो-

https://x.com/yashbhadas/status/2020539701350785158?s=46

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Kashyap Kishor Mishra

    February 9, 2026 at 2:14 am

    यह सरकार और इस सरकार में शामिल सब;- उपर से नीचे तक: घृणित, भ्रष्ट, गैर-जिम्मेदार, धोखेबाज और मौकापरस्त है जिनका कोई दीन नहीं कुछ ईमान नहीं, पतन की कोई सीमा नहीं और बेहद बेशर्म वाचाल लोग हैं । चरित्रहीन हर स्तर पर होना इनकी खासियत है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन