Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पत्रकार अरविन्द का शव, संघ ने की जांच की मांग

खरगौन। रविवार सुबह सेगांव तहसील के ग्राम बोबलवाडी के तालाब के पास पत्रकार अरविन्द पाटीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इसे लेकर पत्रकार संगठनों ने जिला पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नाम एएसपी राजेश दण्डोतिया को संयुक्त रूप से ज्ञापन देकर अरविन्द की मौत की निष्पक्ष और त्वरित जॉच मांग की है।

मप्र आंचलिक पत्राकर संघ के जिलाध्यक्ष अजीजुद्दीन शेख, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोज रघुवंशी, मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा एवं मप्र मीडीया संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष आमीर शेख एवं मप्र मीडिया संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रघुवंशी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि पत्रकार अरविन्द पाटीदार की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष एवं त्वरित जॉच की जाये। पत्रकार संगठनों ने कहा है कि अरविन्द की हत्या कर लाश को फेंका गया है। ऐसी अशंका के चलते सभी बिन्दुओं पर उच्च स्तरीय जॉच की जानी चाहिए। ज्ञापन देने के दौरान पत्रकार संगठनों से सम्बद्ध ओमप्रकाश रामणेकर, आशुतोष पुरोहित, सदाशिव वर्मा, प्रवीण बार्चे, त्रिलोक रामणेकर, हर्षदीप भाटिया, ललित खेड़े, शुभम बगलाने, प्रवीण पाल, अनोखीलाल कानुनगो आदि उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन