Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मथुरा के डॉक्टर को ब्लैकमेल करने वाले पत्रकारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मथुरा के प्रसिद्ध फिजिशियन डाक्टर मनीष बंसल पर महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा चैनल पर खबर चलाने की धमकी देने और पांच लाख रुपए मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पांचों आरोपी पत्रकारिता के पेशे से जुड़े होने के कारण अपने तरीके से बचाव की जुगत में लगे हैं।

डॉ. बंसल द्वारा लिखायी गई एफआईआर में कहा गया है कि रविवार की रात पांच युवक, अनिरूद्ध शर्मा, मधुसूदन शर्मा, रहीस खान, गजेन्द्र सिंह तथा अशोक पटेल जबरन उनके घर में घुस आए और किसी बीमार महिला का इलाज करने के दौरान उससे छेड़खानी करने का आरोप लगाने लगे।

डॉ. बंसल का आरोप है कि युवकों ने उनसे पांच लाख रुपये देने को कहा। रुपए न देने पर उक्त पांचों युवकों ने डॉक्टर को चैनलों पर झूठी खबर प्रसारित कर बदनाम करने और जान से मारने करने की धमकी दी। सभी युवक अपने आप को पत्रकार बता रहे थे।

घटना की जानकारी होने पर सपा महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल और नगर महामंत्री अरूण दीक्षित भी मौके पर पहुंचे। डाक्टरों की संस्था एआईएमए ने बैठक कर पूरे मामले की जानकारी एसएसपी को दी।

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि युवकों के बारे में जांच की जा रही है कि वे कौन से चैनल व अखबारों के लिए काम करते हैं। मामले के साक्ष्य एकत्र किये जा रहे हैं, इसके बाद ही प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।

भड़ास को भेजे गए पत्र पर आधारित।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन