Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सारे चैनल जश्ने बहारा, लो आ गए अच्छे दिन उनके लिए

सारे चैनल प्रिंट मीडिया इवेंट्स मैनेजमेंट कंपनियाँ जश्ने बहार की मुद्रा में आ गई हैं या कहिए कि ला दी गई हैं ! सरकार का एक साल जो पूरा हुआ है ! क़रीब बीस हज़ार के क़रीब आत्महत्या कर चुके किसानों के परिवार और करोड़ों की संख्या में निराश कृषि क्षेत्र की आबादी इस जश्न के शोर में अपने घावों पर नमक छिड़कवाने के लिये अभिशप्त है ।

सारे चैनल प्रिंट मीडिया इवेंट्स मैनेजमेंट कंपनियाँ जश्ने बहार की मुद्रा में आ गई हैं या कहिए कि ला दी गई हैं ! सरकार का एक साल जो पूरा हुआ है ! क़रीब बीस हज़ार के क़रीब आत्महत्या कर चुके किसानों के परिवार और करोड़ों की संख्या में निराश कृषि क्षेत्र की आबादी इस जश्न के शोर में अपने घावों पर नमक छिड़कवाने के लिये अभिशप्त है ।

उनको सरकार का ताज़ा तोहफ़ा है ” अपने बच्चों को स्कूल की जगह दस साल की उम्र से कमाने/शोषित होने/जिसमानी, दिमाग़ी हमलों का शिकार होने के लिये “विकास” की भट्टी में भेजो जिससे ग़रीब अडानी अंबानी के लिये इमदाद हो सके ।

दालें सवा सौ के पार हैं सब्ज़ियों और मंहगाई में संबंध और मज़बूत हुए हैं । पीडीएस का राशन और सड़ गया है । डीज़ल पेट्रोल में जो कमी अंतर्राष्ट्रीय कारकों से आनी थी वह भी टैक्स बढ़ाकर सरकार ने अडानी/अंबानी के लिये ले ली ।

रुपया डालर के सामने कमज़ोर हुआ । क़रीब साढ़े सात% कंज्यूमर गुड्स कम बिकीं । इक्सपोर्ट १५% कम रहा और इम्पोर्ट ७%। गाँवों शहरों में जायदाद की बिक्री थम चुकी है । शहरी प्रापरटी लगातार नीचे आ रही है और बिक भी नहीं रही ।पिछली मई से इस मई में कोई ३०% मंहगाई बढ़ चुकी है ।

अब आपको देवाधिदेव ने बताया है कि १६ मई २०१४ के पहले जो आप भारत में जन्म लेने को कोसते थे उसकी जगह अब छाती पीट रहे हैं !

दाऊद लालक़िले की रेड लाइट के पोल पर लटकाया जा चुका है ! बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से फूलों की खेती की गई है और पिछले ६५ सालों में मारे गये हर देसी सिपाही के बदले दस के हिसाब से पाकिस्तानी फ़ौजियों के सर लदवा के समझौता एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी के डिब्बे में ख़ुद बैठी हमारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अटारी बारडर पार कर चुकी हैं !

चीन ने पूरा सियाचिन हमें वापस कर तिब्बत को दलाई लामा को सौंपने का ऐलान कर दिया है। ये एक दिन के भीतर हुआ ! जैसे ही हमारे देवाधिदेव ने मंगोलिया से ६५००करोड़ का गधा ख़रीदा कि चीन समझ गया कि अब ख़ैर नहीं !

काड़ा धण उर्फ़ ब्लैक मनी तो हम अपनी पुरातन संस्कृति में वर्णित ब्लैक मैजिक से ले आये । पातंजलि योग भोग केन्द्र हरिद्वार में उसकी काउंटिंग चल रही है। जन धन खाते वालों पासबुक पकड़ के रखना , पन्द्रह पन्द्रह लाख ट्रांसफ़र होने वाले हैं ! कुल मिलाकर अच्छे दिन आ गये और मोदी जी तुसी छा गये !

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. pankaj

    May 21, 2015 at 2:24 pm

    v.good

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन