Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

कैमूर के टीवी पत्रकार पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

बिहार के कैमूर जिले में एक टीवी न्यूज चैनल के संवाददाता पर अपराधियों ने हमला कर दिया. रिपोर्टर देवब्रत तिवारी पर उस वक्त हमला किया गया जब वो ख़बर कवर करने के बाद घर लौट रहे थे. पहले से घात लगाए हथियारों से लैस सात की संख्या में मौजूद अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया जिससे वो वहीं गिर गए. इसके बाद अपराधियों ने लोहे के सरिया से उनके शरीर पर कई प्रहार किया. हमलावर रिपोर्टर की हत्या के उद्देश्य से आये थे. हमला करने के दौरान उन लोगों ने देवब्रत पर गोली भी चलाई, लेकिन संयोगवश गोली देवव्रत को नहीं लगी.

गोली का आवाज सुन कर पहुंचे ग्रामीणों को देख अपराधी हवा में फायर करते भाग निकले. ग्रामीणों ने पत्रकार को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया जहां गंभीर हालत में उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है. घायल पत्रकार ने बताया कि सभी हमलावार अपराधिक चरित्र के लोग हैं जिन पर पहले से भी मोहनिया थाना सहित जिले के दूसरे थाने में कई गंभीर मामले दर्ज हैं. घायल पत्रकार के मुताबिक मैंने बदमाशों के खिलाफ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर ख़बर चलायी तो लोगों ने हमला बोल दिया. पीड़ित पत्रकार ने बताया कि पिछले पांच माह से लगातार उसे धमकी मिल रही थी. इस मामले में आवेदन के माध्यम से मोहनिया थाना, मोहनिया डीएसपी और कैमूर एसपी को भी उसने सूचना दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन