Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

सारण में पत्रकार को डाक्टर और थानेदार ने पीटा, नाराज मीडियाकर्मियों ने काली पट्टी बांध कर निकाला मार्च

छपरा : सारण के पत्रकारों ने काली पट्टी बांध कर नगर पालिका चौक से आयुक्त कार्यालय तक का मार्च निकाला। बाद में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग से सम्बंधित और सिवान में पत्रकार पर हुए हमले में त्वरित कार्यवाई के लिए राज्यपाल के नाम ज्ञापन आयुक्त को सौंपा गया। ज्ञात हो कि सारण प्रमंडल के सिवान जिला में एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर के साथ सदर अस्पताल के डॉक्टर और सिवान नगर थाना के थानाध्यक्ष के द्वारा मारपीट की गई थी जिसको लेकर जिला सहित राज्य के पत्रकारों ने विरोध किया और सिवान सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर और नगर थाना के थानाध्यक्ष पर कारवाई की मांग कर रहे हैं।

इसी क्रम में छपरा के पत्रकारों ने काल पट्टी बांध विरोध किया। आयुक्त से मिलने वाले पत्रकारों में मुख्य रूप से एबीपीएसएस के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह संरक्षक राकेश सिंह सारण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, अमित कुमार, पंकज कुमार, जाकिर अली, धनञ्जय सिंह तोमर, मनोरंजन पाठक, संतोष गुप्ता, तारकेश्वर प्रसाद, संजीव शर्मा, राहुल कुमार सिंह सचिन पाण्डेय, मनीष श्रीवास्तव, धनञ्जय श्रीवास्तव गोलू, के साथ साथ नव निर्वाचित बिधान पार्षद डॉ बीरेंद्र नारायण यादव जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने भी आयुक्त नरवदेश्वर लाल के समक्ष पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने की मांग का समर्थन किया। ज्ञापन सौपने के बाद आयुक्त नर्वदेश्वर लाल ने जल्द से जल्द जांच कर त्वरित कार्यवाई की बात कही।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन