Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया टुडे समूह में वापस लौटे वरिष्ठ पत्रकार कमलेश सिंह!

रिष्ठ पत्रकार कमलेश सिंह ने एक बार फिर ‘इंडिया टुडे’ समूह के साथ नई शुरुआत की है। पिछले वर्ष उन्होंने इस प्रतिष्ठित संस्थान से करीब 16 साल की लंबी पारी के बाद कुछ समय का ब्रेक लिया था। अब वह पुनः इस समूह से जुड़ गए हैं, जिससे न्यूज़रूम में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

बताया जा रहा है कि कमलेश सिंह ने यह विराम अपने व्यक्तिगत समय को प्राथमिकता देने के लिए लिया था। हालांकि, इस दौरान भी वे पूरी तरह रचनात्मक प्रक्रिया से अलग नहीं हुए। उन्होंने न केवल ‘लल्लनटॉप’ टीम को मार्गदर्शन दिया, बल्कि लोकप्रिय पॉडकास्ट ‘तीन ताल’ की रिकॉर्डिंग भी जारी रखी, जिसका हाल ही में 200वां एपिसोड जारी किया गया।

‘इंडिया टुडे’ समूह की वाइस चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने कमलेश सिंह की वापसी का स्वागत करते हुए कहा, “उनकी मौजूदगी न्यूज़रूम की ऊर्जा के साथ स्वाभाविक रूप से मेल खाती है।” उन्होंने एक इंटरनल मेल के ज़रिए कमलेश सिंह और उनके लंबे समय से सहयोगी वेंकट राव के बीच की मजबूत पेशेवर केमिस्ट्री को भी रेखांकित किया।

कमलेश सिंह की वापसी को न सिर्फ समूह के लिए बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी एक सुखद खबर माना जा रहा है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन