Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वाराणसी प्रेस क्लब ने काशी पत्रकार संघ पर मनमानी का आरोप लगाया, क्यों और कौन लड़ रहा चुनाव? जानिए पूरा माजरा

वाराणसी। काशी पत्रकार संघ ने रविवार को प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव के नामांकन की घोषणा कर एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। यह घोषणा उस स्थिति में की गई जब संघ, वाराणसी प्रेस क्लब के खिलाफ सहायक निबंधक, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स के समक्ष लंबी कानूनी लड़ाई हार चुका है। बावजूद इसके, संघ के निवर्तमान पदाधिकारी चुनाव कराने पर अड़े हुए हैं, जिसे प्रेस क्लब की ओर से पूरी तरह अवैध और गैरकानूनी करार दिया गया है।

ज्ञात हो कि काशी पत्रकार संघ ने पिछले 8 वर्षों से यह दावा किया था कि उनके द्वारा संचालित संस्था ही “वाराणसी प्रेस क्लब” है और वर्तमान प्रेस क्लब, जो राजेश गुप्ता (अध्यक्ष) व अशोक मिश्र “क्लाउन” (महामंत्री) के नेतृत्व में संचालित है, अवैध है। इस विवाद पर सहायक निबंधक ने 8 अप्रैल 2025 को आए अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि दोनों संस्थाएं अलग-अलग हैं और वाराणसी प्रेस क्लब पूरी तरह वैध एवं पंजीकृत संस्था है, जिसका पंजीकरण 2 फरवरी 2016 को (संख्या 1266/2015- 16) किया गया था। वहीं काशी पत्रकार संघ का पंजीकरण 5 जनवरी 1956 को (संख्या 343/1955-56) हुआ था।

फैसले में पत्रकार संघ का दावा खारिज करते हुए, प्रेस क्लब के पक्ष में निर्णय दिया गया था। बावजूद इसके, संघ द्वारा प्रेस क्लब के चुनाव की घोषणा न केवल कानूनी आदेशों की अवहेलना है बल्कि पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार पेशे की छवि को भी धूमिल करने वाला कृत्य बताया जा रहा है।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश गुप्ता और महामंत्री अशोक मिश्र “क्लाउन” ने इस अवैध चुनाव की कड़ी निंदा करते हुए इसे भ्रम फैलाने वाला और धोखाधड़ी की कोशिश बताया है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब की टीम इस मामले में अब कानूनी मोर्चे पर निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी है कि इस अवैध चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ भी लीगल एक्शन लिया जाएगा।

काशी पत्रकार संघ का चुनाव नामांकन सम्पन्न

इसी बीच, काशी पत्रकार संघ के निर्वाचन 2025-2027 के तहत रविवार को नामांकन प्रक्रिया पराड़कर स्मृति भवन में पूरी की गई। संघ के विभिन्न पदों के लिए कुल 36 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सभी वैध पाए गए।

वहीं, कथित तौर पर प्रेस क्लब के नाम पर भी 16 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें से 15 वैध और एक अमान्य पाया गया। प्रत्याशी 26 मई को नाम वापसी कर सकेंगे, और आवश्यकता पड़ने पर 1 जून को मतदान होगा। मतगणना 2 जून को निर्धारित है।

काशी पत्रकार संघ निर्वाचन 2025-2027 के प्रमुख प्रत्याशी:

अध्यक्ष (1 पद):

  • अत्रि भारद्वाज
  • अरुण मिश्र
  • सुरेश चन्द्र मिश्र
  • बी. बी. यादव

उपाध्यक्ष (3 पद):

  • राजेश यादव
  • सुनील शुक्ला
  • पुरुषोत्तम चतुर्वेदी
  • दिनेश कुमार सिंह
  • सुरेन्द्र नारायण तिवारी

महामंत्री (1 पद):

  • रामात्मा श्रीवास्तव
  • जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
  • अखिलेश मिश्र

मंत्री (2 पद):

  • आलोक कुमार श्रीवास्तव
  • मो. अशफाक सिद्दीकी
  • रविन्द्र प्रकाश त्रिपाठी
  • अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
  • दिलीप कुमार
  • आलोक मालवीय

कोषाध्यक्ष (1 पद):

  • पंकज त्रिपाठी
  • जय प्रकाश श्रीवास्तव

कार्यसमिति सदस्य (10 पद):

  • विजय शंकर गुप्ता
  • राकेश सिंह
  • अरुण कुमार सिंह
  • एमडी जावेद
  • सुरेश गांधी
  • छवि किशोर मिश्र
  • अभिषेक सिंह
  • विनय कुमार सिंह
  • संजय गुप्त
  • राजेश राय
  • कैलाश यादव
  • आनंद कुमार मौर्य
  • उमेश गुप्ता

इस प्रकरण पर चुनाव अधिकारी कृष्णदेव नारायण राय ने भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि- “काशी पत्रकार संघ पत्रकारों की संस्था आईएफडब्ल्यूजे (IFWJ) से भी पुराना संगठन है। संस्था बाकायदा रजिस्टर्ड है। चुनाव की घोषणा और नामांकन प्रक्रिया चल रही है।”

इस पूरे घटनाक्रम ने वाराणसी की पत्रकारिता बिरादरी में हलचल मचा दी है। अब यह देखना होगा कि कानूनी लड़ाई में कौन किस पर भारी पड़ता है और पत्रकारों की असल प्रतिनिधि संस्था की पहचान को लेकर बनी उलझन कब समाप्त होगी।

रिलेटेड खबर….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Harendra Shukla

    May 26, 2025 at 7:15 pm

    काशी पत्रकार संघ में सब दगे हुए कारतूस प्रजाति के लोग हैं जो किसी भी संस्थान में नहीं है। भारत की पहली पत्रकारों की यह संस्था है जिसमें गैर पत्रकार, संघ की चुनाव प्रक्रिया में शामिल होता है। जहां तक मुझे याद है तीन दशक से आज तक काशी पत्रकार संघ काशी के पत्रकारों के हित में कोई काम नहीं किया है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता और महामंत्री श्री अशोक मिश्रा जी सच की लडाई लड़ रहे हैं।
    हर हर महादेव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन