Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

सेलरी संकट के कारण कशिश न्यूज चैनल के कर्मचारी भुखमरी की हालत में

रांची से चलने वाले कशिश न्यूज चैनल ने अपने कर्मचारियों को भुखमरी की हालत में ला खड़ा किया है। कर्मचारियों को नवंबर 2015 के बाद वेतन नहीं मिला है। 3 महीने से वेतन नहीं मिलने की वजह से ज्यादातर कर्मचारियों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है। चैनल के मालिक सुनील चौधरी बिहार के बेनीपुर से जेडीयू विधायक हैं। पिछले पांच सालों में सुनील चौधरी ने चैनल के बल पर बिहार और झारखंड में अपने व्यवसाय को बड़ा आयाम दिया।

कशिश डवलपर्स को कई बड़े सरकारी प्रोजेक्ट मिले इसके जरिए देखते ही देखते सुनील चौधरी रांची के अमीर और प्रभावशाली लोगों में शुमार हो गए। नीतीश कुमार से उनकी नजदीकी भी कशिश न्यूज की देन है। बावजूद इसके चैनल के कर्मचारियों को दिसंबर 2015 से लेकर अब तक की सैलरी नहीं मिली है, लिहाजा चैनल में रोज़ाना तनाव बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि खुद चैनल मालिक सुनील चौधरी कई दफे सैलरी की तारीख दे चुके हैं लेकिन खुद के दिए तारीख से पहले वो आउट ऑफ रांची हो जाते हैं। मालिक के इस रवैये से कर्मचारियों में लगातार ग़लत संदेश जा रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. sumit

    March 2, 2016 at 5:16 am

    मालिक ही चूतिया है…चैनल की कोई फिक्र नहीं है…अपना तो काम हो ही रहा है….करोड़ो रुपया विदेश में जमा कर रखा है सुनील चौधरी ने…

  2. amit

    May 6, 2016 at 5:47 pm

    तीन महिना नहीं पिछले डेढ़ साल से कशिश न्यूज के स्ट्रिंगरों को सेलेरी नहीं दी जा रही है। चैनल डिश टिभी पर ही दिखना बंद हो गया है। यही रवैया रहा तो जल्द ही चैनल पूरी तरह से बंद हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन