Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

कटनी संवाददाता हरिशंकर पाराशर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा सम्मानित

कटनी। जिले की पत्रकारिता में निरंतर पत्रकारों की समस्याओं व जनहित के मुद्दों को जनप्रतिनिधियों एवं शासन तक पहुंचने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनहित की पत्रकारिता करने वाले वरिष्ठ पत्रकार, सत्यार्थ न्यूज़ संवाददाता हरि शंकर पाराशर को पत्रिकारिता के क्षेत्र में अपने लंबे समय की योगदान देने पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ़ इंडिया (रजिस्टर्ड) द्वारा सम्मानित किया गया है। संस्था ने उन्हें डिजिटल सम्मान पत्र प्रदान किय।

इस अवसर पर जैसे ही पत्रकार जगत के साथियों को श्री पाराशर जी के सम्मान की सूचना मिली सभी साथियों में हर्ष एवं शुभकामनाएं देने का तांता लगा रहा। उनके पुराने साथियों ने उन्हें बधाइयां दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

पाराशरजी के सम्मानित होने पर जिले के नागरिकों, व्यापारियों, राजनेताओं, मित्रों, शुभचिंतकों, शासकीय कर्मचारी, सामाजिक जनों, पत्रकार साथियों ने बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की पूरी टीम को धन्यवाद दिया और उनका आभार व्यक्त किया।

नगर के पत्रकारों ने कहा कि हमारे कटनी नगर के सबसे अच्छे ईमानदार लंबे समय से पत्रकारिता जनहित के मुद्दों की करने वाले साथी को सम्मानित कर जिले का सम्मान बढ़ाया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन