Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वयोवृद्ध पत्रकार के.के. कात्याल का निधन, पत्रकार रवीना औलख ने की आत्महत्या

नई दिल्ली। वयोवृद्ध पत्रकार और दिल्ली में समाचार पत्र ‘द हिंदू’ के पूर्व ब्यूरो प्रमुख के. के. कात्याल का संक्षिप्त बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। वह 88 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी दर्शन और बेटियां अनीता और सुगिता हैं। वे दोनों भी पत्रकार हैं। कात्याल 1986 में ‘द हिंदू’ का दिल्ली संस्करण शुरू होने के समय से ही उससे जुड़े रहे। इससे पहले उन्होंने ‘द स्टेट्समैन’ और ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ के साथ भी काम किया था। उनका जन्म झंग में हुआ था, जो कि अब पाकिस्तान में है। इसी कारण उन्हें प्यार से ‘झंगी’ कहा जाता था। राजनीतिक और कूटनीतिक हल्कों में उनके बेशुमार संपर्क थे। ‘द हिंदू’ से 2004 में सेवानिवृत्त होने के बाद कात्याल ‘साउथ एशिया फ्री मीडिया एसोसिएशन’ के साथ जुड़ गए थे और उसकी भारतीय इकाई के अध्यक्ष थे।

चंडीगढ़ में करती थी पत्रकारिता, कनाडा में कर ली आत्महत्या

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में पत्रकार रही भारतीय मूल की पत्रकार रवीना औलख (42) ने कनाडा में आत्महत्या कर ली। रवीना इस समय ग्रेटर टोरंटो में सबसे अधिक प्रसार वाले टोरंटो स्टार अखबार में काम करती थीं। रवीना ने 28 मई को आत्महत्या कर ली थी पर मामला मंगलवार को उस समय सामने आया जब अखबार की यूनियन ने रवीना की मौत की जांच की मांग की। यूनियन के अनुसार रवीना ने संपादक और कई अन्य पर आरोप लगाए थे। रवीना की एन्वायर्नमेंट से जुड़े मामलों की कवरेज में महारत थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन