Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

केजरीवाल ने शीशमहल बनवा लिया तो मोदीजी कौन सी फकीरी काट रहे हैं?

डॉ मुकेश कुमार-

गर मोदी केजरीवाल पर कथित शीशमहल के आधार पर विलासिता का आरोप लगा रहे हैं तो उन्हें भी पारदर्शिता दिखानी चाहिए।

शीशमहल पर कितना खर्च हुआ ये तो अब सबके सामने आ गया है और केजरीवाल की असलियत भी सामने आ गई है।

अब हमें मोदी जी की असलियत भी देखनी है। हम देखना चाहते हैं कि तीन हज़ार करोड़ रुपए खर्च करके उनका जो राजमहल बनाया जा रहा है उसकी साज-सज्जा कैसी है।

क्या वह सादगीपूर्ण है, उसमें जनता के धन का दुरुपयोग नहीं हो रहा है, क्या वह एक फ़कीर की रिहाइश जैसा है या फिर किसी राजा-महाराजा जैसी सुख-सुविधाएं वहाँ जुटाई गई हैं…

मोदी जी चाहें तो एक झटके में केजरीवाल को पटखनी दे सकते हैं। वे सारी जानकारियाँ सार्वजनिक कर दें। देश भर को बता दें कि केजरीवाल एंड कंपनी उनको बदनाम करने के लिए दुष्प्रचार कर रही है और प्रधानमंत्री निवास में किसी तरह की फ़िज़ूलखर्ची नहीं की जा रही है।

लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि ये सच्चाई नहीं है। देश ने उनकी सच्चाई उनके क़ीमती परिधानों, हवाई जहाज़, कार, जूतों और चश्मों में देख ली है।

ज़ाहिर है कि केजरीवाल ने शीशमहल का तगड़ा जवाब दे दिया है। मोदी और उनकी पार्टी फँस गए हैं। उनका दाँव उल्टा पड़ गया है।

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन