Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

केशव मौर्या के भतीजे रवि मौर्या ने पत्रकारों को बताया दलाल, कार्रवाई की मांग

कौशाम्बी से खबर है कि यहां के स्थानीय पत्रकारों में नाराजगी है. उनकी नाराजगी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के भतीजे रवि मौर्या द्वारा की गई Facebook पोस्ट को लेकर बताई जा रही है. इसे लेकर पत्रकार संगठन की तरफ से रवि मौर्या के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई है.

केशव मौर्या के भतीजे रवि मौर्या ने एक दिन पहले FB पर लिखा कि, ‘मेरा नाम न ले हर जगह निवेदन है पत्रकार साहब जी दलाली आप लोग करते हैं बदनाम मुझे मत करो.’ इस पोस्ट को लेकर पत्रकार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पत्रकारों ने सिराथू प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज सहगल व रवि कुमार की अध्यक्षता में सिराथू सीओ अवधेश विश्वकर्मा को लिखित तहरीर देकर डिप्टी सीएम केशव मौर्या के भतीजे रवि मौर्या पर कार्यवाई की मांग की है।

साथ ही पत्रकारों ने पोस्ट में किए गये पत्रकारों के नाम का खुलासा करने की भी डिमांड रखी है. देखें FB पोस्ट व पत्र..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. सत्येंद्र

    December 25, 2023 at 8:29 pm

    ये कितने बड़े पत्रकार हैं या कितने बड़े दलाल । ये तो इनके लिखे गए पत्र की हैंड राइटिंग से पता चल रहा है ।

  2. Prakash Singh Rathore

    December 25, 2023 at 9:57 pm

    अब समस्त राष्ट्र के कितने पत्रकार अपनी बुद्धिजीविता को सिद्ध कर सकते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन