Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

पंजाब केसरी के पत्रकार ने नकली ट्रैवल एजैंट बन मारी ठगी

जालंधर : विभिन्न अपराधों के लिए बदनाम पंजाब केसरी के पत्रकारों की लिस्ट में अब जाली ट्रैवल एजैंसी का मामला भी जुड़ गया है। फतेहगढ़ साहिब में पंजाब केसरी के पत्रकार सुरेश शर्मा पर अब टीचर के बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख ठगने का आरोप लगा है । टीचर का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर वह उन्हें धमका रहा है कि यदि पैसे मांगे तो वह उनके परिवार को झूठे मामले में फंसा देगा। पीड़िता ने एस.एस.पी. फतेहगढ़ साहिब के पास लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

फतेहगढ़ निवासी सरकारी टीचर चरणजीत कौर पत्नी बगेल सिंह ने बताया कि उनके पति स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में हैड कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। बेटी देहरादून में पढ़ाई कर रही है और बेटा पढ़ाई करने के बाद फ्री है। पीड़िता का आरोप है कि उनके पड़ोस में पंजाब केसरी के पत्रकार सुरेश शर्मा का दफ्तर है, जहां उसने कोरियर कंपनी की एजैंसी भी ले रखी है। पीड़िता का आरोप है कि 2011 को वह उसकी दुकान पर कोरियर करवाने गई थी। वहां उक्त शातिर पत्रकार ने उनके साथ मीठी-मीठी बातें करने के बाद उसे झांसे में ले लिया कि वह पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवल एजैंट भी है। वह उनके बेटे को कनाडा भेज देगा।

टीचर के अनुसार वह उसके झांसे में आ गई और ठग पत्रकार ने बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर 10 लाख का सौदा तय किया। इसके चलते कुछ दिनों बाद ही उसे 3.50 लाख की रकम तथा बेटे का पासपोर्ट दिया था। इसके बाद पत्रकार ने कहा कि अभी तो काम शुरू ही हुआ है और उसने 3 लाख की रकम और ठग ली। इसके बाद उसने और पैसों की मांग की तो उन्होंने बैंक से लोन करवाने के बाद ठग को दिए। पीड़िता का आरोप है कि धीरे-धीरे उसने 10 लाख ले लिए मगर बेटे को कनाडा नहीं भेजा। जब उन्होंने रुपए वापस मांगे तो उक्त पत्रकार उन्हें धमकाने लगा कि वह भाखड़ा नहर में कूदकर अपनी जान दे देगा तथा उसके परिवार को फंसा देगा। इसके बाद वह एस.एस.पी. के पास पहुंची तथा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता का आरोप है कि मामले की जांच ए.सी.पी. को सौंपी गई तो वहां उक्त ठग ने राजीनामा करते हुए साजिश के तहत सैल्फ चैक दिए, जो बाद में बाऊंस हो गए। जब वह उसकी शिकायत लेकर पुन: पहुंची तो पता चला कि उक्त शातिर ठग पत्रकार भूमिगत हो गया है।

(साभार- दैनिक सवेरा डाट काम)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन