Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

आईआईएमसी के प्रोफेसर आनंद प्रधान हास्टल वार्डन के प्रशासनिक दायित्व से मुक्त

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन यानि आईआईएमसी में इन दिनों महानिदेशक केजी सुरेश के चमड़े का सिक्का चल रहा है. शिक्षकों से उनकी सीधी भिड़ंत है लेकिन सत्ता शह के बल पर वह लगातार अपनी मनमानी चलाते जा रहे हैं. ताजी सूचना के मुताबिक प्रोफेसर आनंद प्रधान को हॉस्टल वॉर्डन के प्रशासनिक कार्यों के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है. चौदह वर्षों से आईआईएमसी से जुड़े और छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय आनंद प्रधान फिलवक्त बतौर एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं.

आनंद प्रधान ने सात शिक्षकों के साथ मिलकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव को पत्र भेजकर केजी सुरेश की मनमानी का जिक्र किया था जिससे सुरेश नाराज हो गए. प्रधान ने यह भी कहा था कि केजी सुरेश ने मीडिया में जो बयान दिया उससे उनका अपमान हुआ और प्रतिष्‍ठा को ठेस पहुंची. शिक्षकों ने पत्र में केजी सुरेश पर एक पक्षीय और अपारदर्शी प्रशासन चलाने का आरोप लगाया. उधर, केजी सुरेश ने सारे आरोपों का सिरे से खंडन किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन