Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हत्या के मुलजिम को बचाने के नाम पर ठगी के आरोप में इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल गिरफ़्तार

इंदौर । इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल को सदर बाज़ार पुलिस ने सोमवार रात गिरफ़्तार कर लिया। खारीवाल पर हत्या के मामले में एक मुलजिम को बचाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप है। गिरफ़्तारी से पत्रकार और प्रेस क्लब पदाधिकारी भी सकते में है। कई लोग पुलिस कार्यवाही का समर्थन कर रहे हैं।

इंदौर । इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल को सदर बाज़ार पुलिस ने सोमवार रात गिरफ़्तार कर लिया। खारीवाल पर हत्या के मामले में एक मुलजिम को बचाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप है। गिरफ़्तारी से पत्रकार और प्रेस क्लब पदाधिकारी भी सकते में है। कई लोग पुलिस कार्यवाही का समर्थन कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक़ भूमाफ़िया और हत्यारोपी छब्बू उर्फ़ साबिर की पत्नी मुमताज़ ने खारीवाल के ख़िलाफ़ अफ़सरों के नाम से लाखों रुपए लेने का आरोप लगाया था। खारीवाल ने हत्यारोपी छब्बू को पुलिस से बचाने का झांसा दिया था और इसके लिए 40 लाख मांगे थे। 25 लाख में सौदा तय हुवा। 12 लाख छब्बू की पत्नी दे चुकी थी। लेकिन खारीवाल हत्यारोपी छब्बू को पुलिस गिरफ्त से बचा नहीं पाए। इस पर छब्बू की पत्नी ने पैसे वापस मांगे। इस मामले की जाँच पुलिस द्वारा की गई ओर सोमवार देर रात खारीवाल को क्राइम ब्रांच व सदर बाजार पुलिस की संयुक्त की टीम ने ख़ज़ारना क्षेत्र से कार सहित पकड़ लिया। एएसपी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि खारीवाल के ख़िलाफ़ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। उनसे  दो लाख रूपए ज़ब्त भी कर लिए गए है।

उधर खारीवाल की गिरफ़्तारी से प्रेस क्लब पदाधिकारियो ने पुलिस मुख्यालय व जनसम्पर्क अधिकारियों से सम्पर्क किया। भोपाल सूत्रों के मुताबिक़ किसी ने भी मदद से इंकार कर दिया। एक अधिकारी के मुताबिक़ पुलिस रिमांड के दौरान छब्बू ने ही लाखों रूपए देने का ख़ुलासा किया था। पुलिस ने पूर्व में ही सरकार को मामले से अवगत करा दिया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. rahul

    March 15, 2016 at 4:28 pm

    अकेले खारीवालजी अरॊपी नहीं है। न्यूज़ टुडे अग्निबाण के 2-2 नगर संवाददाता के भी नाम आ रहे है। अतिक्रमण मुहीम में भी एक पत्रकार ने जमकर चांदी काटी। फिर भी माकन टूट गए। कई कई खबरे छापता रहा दोपहर का पेपर टुडे। अब पैसे वापस देना पढ़ रहे है गंगा नहा लिए। गंगा को बचा नहीं पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन