Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

खारीवाल ने खुद ‘दंबग दुनिया’ से जुड़ने की ‘भड़ास’ की खबर को सच बताया!

भड़ास पर प्रसारित खबर ”प्रवीण खारीवाल ‘दबंग दुनिया’ के प्रधान संपादक बने” की पुष्टि खुद प्रवीण खारीवाल ने कर दी! दरअसल, खारीवाल प्रधान संपादक ही नहीं, समूह के सीईओ बनाए गए हैं। भोपाल से प्रकाशित सांध्य दैनिक ‘प्रदेश टुडे’ पर २२ जुलाई को प्रकाशित कॉलम ‘सूरमा की फैंक’ (कॉलम संलग्न) में खारीवाल ने ‘दबंग दुनिया’ के मालिक और गुटका किंग किशोर वाधवानी से अपने इस समझौते का उल्लेख किया है। फर्क सिर्फ इतना है कि एक दूसरे की पोल-पट्टी छुपाने के लिए हुए इस समझौते को जबरन जस्टीफाई करने की कोशिश की गई है!

इंदौर के पत्रकारों का ये भी मानना है कि ‘प्रदेश टुडे’ में प्रकाशित कॉलम ‘भड़ास’ की खबर को डाल्यूट करने की कोशिश है। जबकि, वाधवानी के सूत्रों के मुताबिक ये ‘दबंग दुनिया’ के मालिक की रणनीति का ही हिस्सा है। अब देखना है कि मतलब की ये दोस्ती कितने दिनों तक चलती है। क्योंकि, तीन सालों के दौरान ‘दबंग दुनिया’ से छोड़ने और छुड़वाने वालों की लिस्ट काफी लम्बी है। वैसे भी किशोर वाधवानी को ज्यादा दिन लोग रास नहीं आते!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन