Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रसार भारती ऐसा चैनल लाए जिससे प्राइवेट चैनल भी किसानों से जुड़े कार्यक्रम करने को मजबूर हो जाएं : जावड़ेकर

नई दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि एक किसान चैनल को लाने की तैयारी चल रही है. इस चैनल के माधयम से किसानों को उनके काम की सारी जानकारियां दी जाएगी. उन्होंने कहा कि मैंने प्रसार भारती से कहा है कि ऐसा चैनल लाओ, जिससे प्राइवेट चैनल भी किसानों से जुड़े कार्यक्रम करने को मजबूर हो जाएं. सोशल मीडिया में मंत्रालयों की मौजूदगी का जिक्र करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि हर हफ्ते सोशल मीडिया पर मंत्रालयों की परफॉर्मेंस की रिपोर्ट तैयार की जाती है. जावड़ेकर ने बताया कि नॉर्थ-ईस्ट में नया 24 घंटों का चैनल शुरू किया जाएगा. नॉर्थ-ईस्ट में एक फिल्म इंस्टीट्यूट भी शुरू किया जाएगा.

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार जल्द ही भ्रष्टाचार से घिरे सेंसर बोर्ड का पुनर्गठन करने जा रही है. भ्रष्टाचार के आरोप में सेंसर बोर्ड के सीईओ की गिरफ्तारी के बाद सरकार ने सेंसर बोर्ड के पुनर्गठन करने का फैसला लिया है. किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर कोई भी व्यक्ति रिश्वत में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सेंसर बोर्ड के सीईओ राकेश कुमार का उदाहरण दिया जिन्हें रिश्वत लेने के आरोप में तुरंत ही निलंबित कर दिया गया था. सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सेंसर बोर्ड में करप्शन की घटनाओं को हमने काफी गंभीरता से लिया है और तुरंत एक्शन भी लिया. उन्होंने कहा कि नए बोर्ड का गठन जल्द ही कर दिया जाएगा. सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जावड़ेकर ने अपने मंत्रालय की उपलब्धियों की भी चर्चा की.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन