Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इंडियन एक्सप्रेस के पूर्व न्यूज एडिटर केजे सिंह और उनकी मां की गला रेतकर हत्या

पत्रकारों के लिए बेहद बुरे दिन चल रहे हैं. आए दिन पत्रकारों की हत्या हो रही है, हमले हो रहे हैं. पंजाब के मोहाली से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या कर दी गई है. मां का नाम गुरुचरन कौर है. दोनों का शव उनके आवास मोहाली स्थित फेज-3, बी-2 से मिला है.

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. कन्नड़ भाषा की पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु में हत्या के बाद त्रिपुरा में शांतनु भौमिक की रिपोर्टिंग के दौरान अपहरण कर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद आज केजे सिंह की हत्या की खबर आई है. केजे सिंह अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के पूर्व समाचार संपादक थे.  उनकी मां 89 वर्ष की थीं. केजी सिंह की उम्र 60 साल के करीब थी. केजी सिंह की बहन यशपाल कौर ने बताया कि घर में से एलईडी ओर आई कॉन कार गायब है. दोनों की हत्या गला रेत कर की गई है. घर के पहले कमरे में गुरचरन कौर का खून से लथपथ ओर दूसरे कमरे में केजी सिंह का खून से लथपथ शव मिला है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन