Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

केके उपाध्याय हिंदुस्तान अखबार से कार्यमुक्त, विनोद बंधु को मिली जिम्मेदारी

kk upadhyay

एक बड़ी खबर हिंदुस्तान अखबार से आ रही है. बिहार और झारखंड के हेड केके उपाध्याय को अखबार से कार्यमुक्त कर दिया गया है. विनोद बंधु को उनकी जगह बिठाया गया है. केके उपाध्याय दशक भर से ज्यादा समय से हिंदुस्तान अखबार में थे. उनका वर्तमान में पद एग्जीक्यूटिव एडिटर का था.

ज्ञात हो कि बिहार-झारखंड से पहले केके उपाध्याय हिंदुस्तान उत्तर प्रदेश के हेड थे. उनका तबादला पटना किया गया और पटना से तीरविजय सिंह को उनके पद पर लखनऊ लाया गया.

बताया जाता है कि खनन घोटाले की सीबीआई जांच में प्रधान संपादक शशि शेखर के रिश्तेदार का नाम मीडिया में उछलने के चलते केके उपाध्याय राडार पर आ गए थे. केके उपाध्याय को जांच में से नाम निकलवाने का काम मैनेज न करने का आरोपी माना गया. इसी के बाद पहले उनका तबादला पटना किया गया. अब उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है.

हालांकि खनन घोटाला सीबीआई जांच शशिशेखर रिश्तेदार वाले तर्क से इतर कुछ लोगों का कहना है कि केके उपाध्याय ने खुद इस्तीफा दिया है. वे लखनऊ लौटना चाहते थे. पर लॉक डाउन की वजह से कंपनी ने उनके तबादले से इनकार कर दिया. इसके बाद उन्होंने इस्तीफा देकर मुक्ति पा ली.

फिलहाल जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं. खुद केके उपाध्याय ने इसको लेकर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन