Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अमेरिका-कनाडा की यात्रा पर हैं कुमार विश्वास, दर्जन भर से ज्यादा एकल काव्य पाठ होंगे

हिंदी और हिंदुस्तान की स्वर-लहरी लेकर कवि डा. कुमार विश्वास आजकल अमेरिका-कनाडा की यात्रा पर हैं। लगभग ६ हफ़्तों की इस यात्रा में उनके दर्जन भर से भी ज्यादा एकल काव्य पाठ होंगे। “हम  हैं देसी कॉन्सर्ट” नाम से आयोजित इन कार्यक्रमों को लेकर अमेरिका और कनाडा में स्थित भारतीयों में बहुत उत्साह है।  उनकी यह यात्रा अमेरिकी मीडिया में भी सुर्ख़ियों में है। अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्र ‘द साउथ एशियन टाइम्स’ ने भी इस यात्रा का उल्लेख किया है।

गत २५ जुलाई को न्यूयॉर्क स्थित हिन्दू टेम्पल कॉन्सर्ट हॉल में इस शृंखला की शुरुआत हुई। लगभग ढाई घंटे की इस प्रस्तुति में जम कर भारत और भारतीयता की बातें हुई। डा कुमार विश्वास की कविताओं, गीतों, जुमलों और सामायिक चुटकियों ने शानदार समां बाँधा। जहाँ ‘याद आती है’ श्रृंखला की मुक्तकों ने मिट्टी की याद दिलाई, वही उनके जुमलों ने जम कर हँसाया। एक तरफ नए गीत ‘तड़पन पीर उदासी आंसू’ ने भावुक किया तो दूसरी तरफ ‘हम हैं देसी’ ने बताया कि भारत की मिट्टी में कितनी हिम्मत और कितनी ताक़त है। यहाँ डा विश्वास ने यह भी जानकारी दी कि अगले वर्ष की यात्रा में वो अपने कविताओं की संगीतबन्ध प्रस्तुति देंगे।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से अमेठी में अपना भाग्य आजमाने के बाद यह उनकी पहली अमेरिका यात्रा है इस यात्रा में काव्य-प्रस्तुतियों के अलावा डा कुमार विश्वास को तीन विशिष्ट स्थानों पर मेहमान-वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। करीबी सूत्रों के अनुसार वो कैलिफ़ोर्निया स्थित गूगल हेडक्वार्टर, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और कनाडा की कैलगरी यूनिवर्सिटी में युवा शक्ति और राजनीति से सम्बद्ध विषयों पर बोलेंगे।

डा कुमार विश्वास के ब्रांड मैनेजर प्रबुद्ध सौरभ ने बताया कि यह यात्रा अगस्त के आखिरी हफ्ते तक चलेगी जिसके बाद उनकी भारत वापसी होगी। उन्होंने यह भी कहा, कि भारत वापसी के बाद डा विश्वास बड़े-छोटे परदे के विभिन्न प्रस्तावों पर विचार करेंगे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन