Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी: अमर उजाला के हेल्थ बीट रिपोर्टर से सीएमओ ने की अभद्रता, पत्रकारों में आक्रोश

लखीमपुर खीरी। जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी खबरों से नाराज़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संतोष गुप्ता ने अमर उजाला के हेल्थ बीट पत्रकार से अभद्रता की। सीएमओ ने पत्रकार को अपशब्द कहे और धमकी भरे लहजे में कहा, “तुम मर जाओगे, तुम्हारा परिवार मर जाएगा, फिर भी कोई कुछ नहीं कर पाएगा।”

सीएमओ की इस टिप्पणी से आहत और आक्रोशित पत्रकार ने तत्काल इसकी जानकारी अपने इंचार्ज को दी। इसके बाद इंचार्ज अन्य रिपोर्टरों के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचे और उन्होंने सीएमओ के इस व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई। सूचना मिलते ही जनपद के अन्य पत्रकार भी कार्यालय पहुंच गए, जहां सीएमओ और पत्रकारों के बीच घंटों तीखी बहस होती रही।

इस दौरान पत्रकारों ने स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, अवैध अस्पतालों का संचालन, सरकारी अस्पतालों में बाहरी मरीजों के फर्जी दावे, और जनपद में मेडिकल वेस्टेज के निस्तारण केंद्रों की कमी जैसे मुद्दों को लेकर सीएमओ को कठघरे में खड़ा किया। पत्रकारों ने आरोपों के साथ विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए और सीएमओ को आईना दिखाया।

घटना के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर भी जोर पकड़ गया। कई पत्रकारों ने इस मामले को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक तक पहुंचाया है और उनसे हस्तक्षेप की मांग की है।

पत्रकारों का कहना है कि यदि सीएमओ के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन