Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया न्यूज, नोएडा के पत्रकार ललित मोहन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने यौन शोषण का मुकदमा लिखा

इण्डिया न्यूज चैनल के पत्रकार ललित मोहन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मुकदमा लिखा है. यह मुकदमा महिला आयोग के आदेश पर थाना सराय रोहिला पुलिस की तरफ से दर्ज किया गया. एक महिला ने नोएडा के पत्रकार ललित मोहन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. महिला शादीशुदा है और उसका आरोप है कि पत्रकार के कारण उसका पति से अलगाव हो गया.

इण्डिया न्यूज चैनल के पत्रकार ललित मोहन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मुकदमा लिखा है. यह मुकदमा महिला आयोग के आदेश पर थाना सराय रोहिला पुलिस की तरफ से दर्ज किया गया. एक महिला ने नोएडा के पत्रकार ललित मोहन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. महिला शादीशुदा है और उसका आरोप है कि पत्रकार के कारण उसका पति से अलगाव हो गया.

महिला के मुताबिक यौन शोषण की शिकायत नोएडा पुलिस में की लेकिन पत्रकार के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी. यही नहीं, नोएडा पुलिस ने पीड़िता को ही डरा धमका कर शांत रहने को कह दिया. महिला के मुताबिक वह भी कभी नोएडा में एक न्यूज चैनल में पत्रकार थी. तभी उसकी ललित मोहन से मुलाकत हुई. बाद में शादी तय होने पर महिला ने नौकरी छोड़ दी. आरोप है कि ललित मोहन ने फोन और एसएमएस के जरिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. महिला के मुताबिक ललित डरा धमका कर अपने पास बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर अश्लील फोटो खींच ली.

महिला का कहना है कि वह दिल्ली से ग्रेटर नॉएडा के दादरी में एक कालेज में एक्जाम देने पहुंची तो वहां भी ललित पहुँच गया. वह महिला को परेशान करने लगा और जबरदस्ती अपनी गाडी में बैठाने लगा. इसकी शिकायत महिला ने दादरी थाने में की. ललित ने पुलिस को मैनेज कर लिया और थाने से छूट गया. महिला का कहना है कि आए दिन के उत्पीड़न से तंग आकर उसने चैनल इन्डिया न्यूज के असाइनमेंट हेड प्रशांत मिश्रा और क्राइम हेड रवि शर्मा से लिखित शिकायत की.

चैनल के इन दोनों अधिकारियों ने दोनों को आमने सामने बैठा कर लिखित रूप समझौता करा दिया. ललित मोहन ने लिखकर दिया कि वह परेशान नहीं करेगा. लेकिन कुछ दिनों बाद ही ललित मोहन फिर नए नए नंबरों से परेशान करने लगा. पीड़िता के मुताबिक ललित उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगा. महिला ने फिर नोएडा पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद महिला ने थक हार कर दिल्ली महिला आयोग में अपनी आप बीती सुनाते हुए ललित मोहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. महिला आयोग के आदेश पर दिल्ली के थाना सराय रोहिला में ललित मोहन के खिलाफ 18 अप्रैल को धारा 354 (D), 506, 509 के तहत मामला दर्ज किया गया.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन