Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

जनता से सीधे संवाद के लिए विधि आयोग अब सोशल मीडिया पर

नई दिल्ली : अपने फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पेज की शुरूआत की घोषणा करते हुए विधि आयोग के अध्यक्ष और दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ए पी शाह ने कहा कि यह आयोग की विभिन्न परियोजनाओं पर जनता की राय लेने में मदद करेगा.

नई दिल्ली : अपने फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पेज की शुरूआत की घोषणा करते हुए विधि आयोग के अध्यक्ष और दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ए पी शाह ने कहा कि यह आयोग की विभिन्न परियोजनाओं पर जनता की राय लेने में मदद करेगा.

गौरतलब है कि अब विधि आयोग ने सोशल मीडिया पर अपनी पहल शुरू की है, जिससे कि कानून बनाने से संबंधित मुद्दों पर उसके साथ सीधा संवाद करने में लोगों की मदद की जा सके. 

उन्होंने कहा कि आयोग इस बात से भलीभांति परिचित है कि कैसे इंटरनेट के इस्तेमाल ने सोशल मीडिया पर व्यापक सक्रियता को जन्म दिया है जबकि शहरी आबादी का अच्छा खासा प्रतिशत एक या दूसरी सोशल मीडिया वेबसाइट पर सक्रिय है. विधि आयोग भी इस बढ़ते प्रचलन का हिस्सा बनना चाहेगा ताकि इसकी उपस्थिति को अधिक प्रबल बनाया जा सके. यह आयोग की मदद करेगा जो विभिन्न परियोजनाओं पर जनता की राय जानने के लिए सलाहकारी तंत्र के रूप में कार्य करता है.

उनका कहना है कि इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वह आयोग के ‘लॉ कमीशन ऑफ इंडिया’ फेसबुक पेज और ट्विटर फीड ‘एट लॉकॉमइंडिया’ और यूट्यूब चैनल ‘लॉ कमीशन ऑफ इंडिया’ शुरू करने की घोषणा कर खुश हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन