Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

फर्जी पत्रकार बताने पर देवानन्द ने हिन्दुस्तान और अमर उजाला को भेजा लीगल नोटिस

आईएनएस टीवी न्यूज़ के चंदौली संवाददाता देवानन्द यादव ने हिन्दुस्तान और अमर उजाला अख़बारों को लीगल नोटिस भेजा है। कुछ दिनो पहले चंदौली के एतवीं गांव में ग्रामीणों द्वारा कुछ युवकों की पिटाई की घटना को रिपोर्ट करते हुए दोनो अख़बारों ने घटना के संबंध में तीन युवकों को इलैक्ट्रॉनिक मीडिया का फर्जी पत्रकार बताया था। इनमें एक देवानन्द यादव थे। देवानन्द का कहना है कि जब थानें में उनका प्रेस कार्ड, माईक आईडी और कैमरा विधिवत रूप से जमा किया गया है तो दोनों अख़बारों ने उन्हे फर्जी बताते हुए ख़बर कैसे छाप दी।

notice2

ख़बर छपने से आहत देवानन्द ने हिन्दुस्तान और अमर उजाला वाराणसी के स्थानीय संपादकों को नोटिस भेज कर 15 दिनों के अंदर ख़बर का खण्डन छापने और 25 लाख रुपए बतौर हर्जाना अदा करने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर दोनो अख़बारों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

notice2notice1

देवानन्द के अनुसार वे एक घटना को कवर करने गांव गए थे। ग्राम प्रधान की तहरीर पर धीना थाना के दरोगा विष्णु प्रताप गौतम ने पत्रकारों से गाली-गलौज करके उनका मोबाईल, कैमरा, प्रेस कार्ड छीन लिया। दरोगा ने पत्रकारों को डीएम और एसपी से बात भी नहीं करने दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Deepak Shukla

    August 11, 2014 at 12:39 am

    Sahi Hai Hindustan Kuch Jada Hi En Sab Mamlo Me Tej Hai

  2. rohit gupta

    August 11, 2014 at 3:55 pm

    are bhai jo ye to thik hai lekin sahi or galat batayenga kaun ….???

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन