Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

धोखधड़ी मामले में झारखंड के बिल्डर और अखबार के प्रकाशक मधुकर सिंह के खिलाफ वारंट

जमीन खरीद बिक्री मामले में पत्नी बेटा का भी वारंट लेकर पहुंची पटना पुलिस… एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस पटना के एक डाक्टर ने किया है… रांची के बिल्डर मधुकर सिंह के विरुद्ध एक करोड़ रूपए की धोखाधड़ी मामले में वारंट लेकर बुधवार को पटना पुलिस रांची पहुंची.

जगन्नाथपुर थाना में पटना पुलिस ने उनके विरुद्ध जारी वारंट प्रस्तुत किया। इस संबंध में जगन्नथपुर थाना प्रभारी अनूप कुमार कर्मकार ने बाया कि पटना पुलिस बिल्डर की पत्नी और उसके बेटे के विरुद्ध भी वारंट लेकर रांची पहुंची है।

पटना पुलिस जगन्नाथपुर पुलिस की मदद से बुधवार की शाम बिल्डर मधुकर सिंह के बेटे और पत्नी को उनके घर से थाने लेकर पहुंची। मधुकर सिंह के विरुद्ध पटना के एक डॉक्टर आसिफ रजा ने जमीन खरीद बिक्री करने में एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने से संबंधित एफआईआर पटना थाने में दर्ज कराई है।

देर रात तक पटना पुलिस जगन्नाथपुर पुलिस थाने में ही थी। दोनो पक्षों के बीच समझौते के लिए पहल होती रही, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। ज्ञात हो कि मधुकर सिंह छत्तीसगढ़ के अखबार नव प्रदेश की फ्रेंचाइजी लिए हैं और इसे झारखंड में प्रकाशित करते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन