Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के वर्ष 2014 के पुरस्कारों की घोषणा, देखें लिस्ट

मुंबई : सांस्कृतिक कार्य संचालनालय, महाराष्ट्र शासन ने महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के वर्ष 2014 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर जीवन गौरव पुरस्कार अंतर्गत दिए जाने वाले दो पुरस्कारों में महाराष्ट्र भारती अखिल भारतीय हिन्दी सेवा पुरस्कार श्री दामोदर खड़से (पुणे) तथा डॉ. राममनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिन्दी सेवा पुरस्कार डॉ. सुधाकर मिश्र (ठाणे) को प्रदान किया जाएगा।

मुंबई : सांस्कृतिक कार्य संचालनालय, महाराष्ट्र शासन ने महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के वर्ष 2014 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर जीवन गौरव पुरस्कार अंतर्गत दिए जाने वाले दो पुरस्कारों में महाराष्ट्र भारती अखिल भारतीय हिन्दी सेवा पुरस्कार श्री दामोदर खड़से (पुणे) तथा डॉ. राममनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिन्दी सेवा पुरस्कार डॉ. सुधाकर मिश्र (ठाणे) को प्रदान किया जाएगा।

इसी तरह राज्य स्तर पर जीवन गौरव पुरस्कार अंतर्गत दिए जाने वाले ८ पुरस्कारों में छत्रपति शिवाजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार डॉ. कुसुम पाटोरिया (नागपुर), साने गुरुजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार श्री शचीन्द्र त्रिपाठी (मुंबई), पद्मश्री अनंत गोपाल शेवडे हिन्दी सेवा पुरस्कार डॉ. केशवसिंह प्रथमवीर (पुणे), डॉ. उषा मेहता हिन्दी पुरस्कार डॉ. सुमन जैन (मुंबई), गजानन माधव मुक्तिबोध मराठी भाषी हिन्दी लेखक पुरस्कार सुरेश नारायण कुसुंबीवाल (जलगांव), कांतिलाल जोशी इतर हिन्दी भाषी हिन्दी लेखक पुरस्कार श्री सरदार मुजावर (सतारा), वी. शांताराम ललितकला हिन्दी विशिष्ट सेवा पुरस्कार श्री गोविन्द निहलानी (मुंबई), सुब्रम्हण्य भारती हिन्दी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार श्री डॉ. अर्जुन चव्हाण (कोल्हापुर) को दिया जाएगा।

इसी प्रकार विधा पुरस्कारों के अंतर्गत दिए जाने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों की भी घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत संत नामदेव पुरस्कार (काव्य) श्री मधुसुदन गणेशप्रसाद पांडेय (प्रथम), श्री ओमप्रकाश तिवारी (द्वितीय), श्री सिब्बन बैजी (तृतीय), मुंशी प्रेमचंद्र पुरस्कार (कहानी) श्रीमती सुधा अरोड़ा (प्रथम), डॉ. राजेन्द्र श्रीवास्तव (द्वितीय), श्री नरेन्द्र परिहार (तृतीय), आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार (व्यंग्य, ललित निबंध इ.) श्री नीरज व्यास (प्रथम), डॉ. कृष्णा खतरी (तृतीय), फणीश्वरनाथ रेणु पुरस्कार (लोक साहित्य, लोक कला एवं लोक संस्कृति आदि) श्री ओमप्रकाश किशोरीलाल शिव (प्रथम), सेाहनलाल द्विवेदी पुरस्कार (बाल साहित्य) डॉ. बानो सरताज (प्रथम), श्रीमती त्रिवेणी तुरकर (द्वितीय), श्री सुभाष हरगोविंद काबरा (तृतीय), मामा वरेरकर पुरस्कार (अनुवाद) डॉ. अनिल सिंह (प्रथम), श्रीमती वंदना विजय धर्माधिकारी (द्वितीय) को प्रदान किया जाएगा।

मुंबई से शशिकांत सिंह की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन