महाकुंभ 2025 में भ्रामक वीडियो फैलाने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
महाकुम्भ को बदनाम करने वाले पुलिस/जांच एजेंसियों के रडार पर, सोशल मीडिया एकाउंट धारकों पर भी कड़ी निगाह
महाकुंभ को बदनाम करने के लिए अफवाहें और फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में मेला पुलिस ने सात सोशल मीडिया अकाउंट धारकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। SSP (कुंभ मेला) राजेश द्विवेदी ने बताया कि मेला कोतवाली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है और उसके अनुसार कार्रवाई शुरू की जाएगी।
प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ वीडियो फैलाने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, इन आरोपियों ने ट्विटर (X) पर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की, जिससे जनमानस में भ्रम और असंतोष उत्पन्न हो सकता था।
सोशल मीडिया सेल प्रयागराज के प्रभारी अमल कुमार यादव द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ट्विटर अकाउंट्स से एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें दावा किया गया था कि महाकुंभ में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और उनके शवों को एंबुलेंस की मदद से जन्मस्थान तक पहुंचाने के लिए सहायता की आवश्यकता है।
जांच में पाया गया कि यह वीडियो पूरी तरह से भ्रामक था और इसका उद्देश्य सरकार की छवि खराब करना था। इन अकाउंट्स को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
1. Abhimanyu Singh Journalist (@Abhimanyu1305)
2. Priyanka Maurya (@Priyank232332)
3. Akash Singh Bharat Parivartan News Reporter (@akashsinghjatav)
4. Ashfaq Khan (@ashfaq12565342)
5. Satyaprakash Nagar (@Satyapr78049500)
6. Brajesh Kumar Prajapati (@brajeshkmpraja)
7. Rajjan Shakya (@RAJJAN206251)
पुलिस ने इन सभी ट्विटर अकाउंट्स को डिलीट करने की संस्तुति दी है और इनके खिलाफ विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजन में शांति बनी रहे।
देखें एफआईआर की कॉपी-



