Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

महिला पत्रकार ने दो टीवी रिपोर्टरों पर लगाया आरोप, एक को चैनल ने निकाला!

सूरत | गुजरात की एक वरिष्ठ महिला पत्रकार के साथ हुई अभद्रता का मामला सामने आया है, जो अत्यंत शर्मनाक और मीडिया जगत की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला है।

महिला पत्रकार द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, गुजरात के क्षेत्रीय समाचार चैनल “संदेश” के पत्रकार आज़म साहिल और राष्ट्रीय चैनल “आजतक” के संवाददाता संजय सिंह राठौड़ उन्हें लगातार गलत नज़र से देखते थे और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते थे। आखिरकार विवश होकर उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी।

प्रशंसा करनी होगी कि शिकायत दर्ज होने के बाद संदेश चैनल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आज़म साहिल को चैनल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब सभी की निगाहें आजतक जैसे प्रतिष्ठित समाचार चैनल पर टिकी हैं कि वह अपने रिपोर्टर पर क्या कार्रवाई करेगा।

वैसे तो आजतक संवाददाता संजय सिंह राठौड़ ने आरोपों को निराधार बताया है। लेकिन पीड़िता ने जो चैट भड़ास को उपलब्ध कराए हैं उससे पता चलता है कि महिला पत्रकार को टारगेट करते हुए बहुत ही गंदी भद्दी अश्लील और आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। किसी वरिष्ठ पत्रकार से किसी महिला पत्रकार के लिए ऐसी भाषा की कल्पना तक नहीं की जा सकती। ये घोर निंदनीय है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन